Search

 
 
 

JPSC संयुक्त असैनिक सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025: आयु सीमा में संशोधन, आवेदन तिथि बढ़ी

: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा (सीधी भर्ती) प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा–2025 को लेकर नई आवश्यक सूचना जारी की है.
 

Ranchi : झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा (सीधी भर्ती) प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा–2025 को लेकर नई आवश्यक सूचना जारी की है.

 

आयोग द्वारा राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में कुल 103 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया संचालित की जा रही है. दिनांक 21.02.2026 के आलोक में आयु सीमा की गणना की तिथियों में बदलाव किया गया है.

 

आयु सीमा से जुड़ा संशोधन

अधिकतम आयु सीमा की गणना की तिथि: 01 अगस्त 2022

न्यूनतम आयु सीमा की गणना की तिथि: 01 अगस्त 2026

यह प्रावधान केवल संयुक्त असैनिक सेवा प्रारंभिक परीक्षा–2025 के लिए लागू रहेगा.

 

महत्वपूर्ण तिथियां

ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि: 9 मार्च 2026 (शाम 5:00 बजे तक)

परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि: 10 मार्च 2026 (शाम 5:00 बजे तक)

प्रारंभिक परीक्षा की तिथि: 12 अप्रैल 2026

मॉडल उत्तर जारी करने की संभावित तिथि: 13 अप्रैल 2026

मॉडल उत्तर पर आपत्ति/सुझाव दर्ज करने की अवधि: 13 अप्रैल 2026 से 22 अप्रैल 2026 तक

 

आयोग ने अभ्यर्थियों को राहत देते हुए One Time Registration (OTR) के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है. इसके अलावा, झारखंड उच्च न्यायालय के 20 फरवरी 2026 के आदेश के आलोक में सूचीबद्ध याचिकाकर्ताओं को भी आवेदन करने की अनुमति दी गई है.

 

आयोग ने स्पष्ट किया है कि जिन्होंने पहले ही ऑनलाइन आवेदन कर दिया है, उन्हें पुनः आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है. विस्तृत जानकारी एवं दिशा-निर्देश आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.jpsc.gov.in पर उपलब्ध हैं.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही