Search

 
 
 

झा. विस सत्र: जेपीएससी का कटऑफ उम्र सीमा 2026 के बदले अगस्त 2022 किया गया

Ranchi : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बजट सत्र के चौथे दिन घोषणा किया कि जेपीएससी नियुक्ति में उम्र सीमा में छूट देने पर सरकार ने फैसला ले लिया है. अगस्त 2026 के बदले अब अगस्त 2022 कट ऑफ डेट होगा. उल्लेखनीय है कि पिछले दो दिनों से कई विधायकों ने कटऑफ डेट में छूट देने की मांग की थी.
 

Ranchi : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बजट सत्र के चौथे दिन घोषणा किया कि जेपीएससी नियुक्ति में उम्र सीमा में छूट देने पर सरकार ने फैसला ले लिया है. अगस्त 2026 के बदले अब अगस्त 2022 कट ऑफ डेट होगा. उल्लेखनीय है कि पिछले दो दिनों से कई विधायकों ने  कटऑफ डेट में छूट देने की मांग की थी.

झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) द्वारा आयोजित की जाने वाली 14वीं संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा में अधिकतम और न्यूनतम उम्रसीमा की गणना के लिए कटऑफ डेट 1-8-2026 निर्धारित थी. राज्य में नियमित रूप से सिविल सेवा परीक्षा नहीं होने की वजह से अधिकांश छात्रों की उम्र परीक्षा के लिए निर्धारित उम्र से ज्यादा हो गयी है. 


इस स्थिति को देखते हुए छात्रों द्वारा परीक्षा में शामिल होने के लिए आठ साल के छूट की मांग की जा रही थी. छात्रों की मांग मानने की स्थिति में सामान्य श्रेणी के 38 साल तक के उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हो पायेंगे. साथ ही इस श्रेणी के नि:शक्त परीक्षार्थी 48 साल तक की उम्र में परीक्षा में शामिल हो पायेंगे. इसी तरह हर श्रेणी के छात्र अपनी-अपनी श्रेणी के लिये निर्धारित उम्र सीमा से ज्यादा की उम्र में परीक्षा में शामिल हो पायेंगे.


हालांकि सरकार छात्रों की मांग के अनुरूप उन्हें आठ साल की छूट देने के पक्ष में नहीं  थी. इसलिए कार्मिक प्रशासनिक विभाग की ओर से 14 वीं संयुक्त सिविल परीक्षा में अधिकतम तीन साल तक की छूट देने का प्रस्ताव तैयार सहमति के लिए कैबिनेट में भेजा था. मगर आद सदन में सीएम ने घोषणा कट ऑफ की घोषण की, जिससे अब अभ्यर्थियों को 4 साल की छूट मिलेगी.   

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही