Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

JPSC परीक्षा विवाद: भाजपा ने सीबीआई जांच और एल खियांगते की गिरफ्तारी की मांग की

Ranchi : जेपीएससी परीक्षा में कथित अनियमितताओं को लेकर भाजपा ने सीबीआई जांच की मांग की है. पार्टी ने जेपीएससी अध्यक्ष एल खियांगते की गिरफ्तारी, पीईटी परीक्षा रद्द करने और आयोग के पुनर्गठन की भी मांग उठाई है.
Advertisement
Advertisement

Ranchi : जेपीएससी परीक्षा में कथित अनियमितताओं को लेकर भाजपा ने सीबीआई जांच की मांग की है. पार्टी ने जेपीएससी अध्यक्ष एल खियांगते की गिरफ्तारी, पीईटी परीक्षा रद्द करने और आयोग के पुनर्गठन की भी मांग उठाई है.


रांची स्थित प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में मुख्य प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा कि सात वर्षों के कार्यकाल में हुई सभी प्रतियोगी परीक्षाओं की सीबीआई से जांच कराई जानी चाहिए. उनका कहना था कि इससे परीक्षा प्रक्रिया से जुड़े सभी तथ्यों का खुलासा हो सकेगा और अभ्यर्थियों का भरोसा बहाल होगा. प्रतुल शाहदेव ने कहा कि जेपीएससी के सभी मौजूदा सदस्यों को हटाकर नए सदस्यों की नियुक्ति पारदर्शी प्रक्रिया के तहत की जानी चाहिए. 


उन्होंने जेपीएससी अध्यक्ष एल खियांगते की गिरफ्तारी की मांग करते हुए कहा कि परीक्षा कराने, गोपनीयता बनाए रखने और मेरिट सूची जारी करने की जिम्मेदारी आयोग और उसके अध्यक्ष की होती है. उन्होंने आरोप लगाया कि परीक्षा का काम एक ब्लैकलिस्टेड एजेंसी को दिया गया था. इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए.


भाजपा प्रवक्ता ने सीआईडी की जांच पर भी सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि छह जुलाई को ओएमआर शीट सामने आने के 23 दिन बाद सुमन सौरभ की गिरफ्तारी हुई. उनके अनुसार, इस देरी से जांच प्रभावित हुई और सबूतों के साथ छेड़छाड़ की आशंका बढ़ी.


प्रतुल शाहदेव ने दावा किया कि हरियाणा और उत्तर प्रदेश के कई अभ्यर्थी अपनी दूसरी परीक्षाएं छोड़कर जेपीएससी की परीक्षा देने झारखंड आए थे. उन्होंने यह भी कहा कि एक ही परीक्षा केंद्र से बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों का चयन हुआ. इसके अलावा उन्होंने आरोप लगाया कि परीक्षा परिणाम पर केवल जेपीएससी अध्यक्ष ने हस्ताक्षर किए, जबकि आयोग के अन्य तीन सदस्यों ने हस्ताक्षर नहीं किए.


उन्होंने इस मुद्दे पर कांग्रेस की चुप्पी पर भी सवाल उठाए. उनका कहना था कि पार्टी के राष्ट्रीय नेता अन्य राज्यों के मुद्दों पर आवाज उठाते हैं, लेकिन झारखंड के छात्रों के मामले में कुछ नहीं बोल रहे हैं. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि जेपीएससी का एक मौजूदा सदस्य पहले कांग्रेस का प्रवक्ता रह चुका है.


भाजपा ने कहा कि यदि जेपीएससी अध्यक्ष एल खियांगते की गिरफ्तारी नहीं होती और पीईटी परीक्षा रद्द नहीं की जाती, तो पार्टी राज्यभर में आंदोलन करेगी. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही