Search

 
 
 

साहिबगंज में 14 केंद्रों पर होगी जेपीएससी परीक्षा, डीसी ने की बैठक

 
Sahibganj : जेपीएससी प्रतियोगिता परीक्षा (पीटी-2023)  रविवार को होनी है. परीक्षा के लिए साहिबगंज जिले में कुल 14 केंद्र बनाए गए हैं. साहिबगंज डीसी हेमंत सती ने अधिकारियों व केंद्राधीक्षकों के साथ बैठक कर कदाचार मुक्त परीक्षा संपन्न कराने का निर्देश दिया. समाहरणालय सभागार हुई बैठक में डीसी ने कहा कि परीक्षा दो पालियों में होगी. जिले के कुल 3768 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे. उन्होंने केंद्राधीक्षकों को परीक्षा केंद्रों पर पीने के पानी, प्रकाश, पंखा, व शौचालय, सीसीटीवी कैमरा आदि की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया. बैठक में एसपी कुमार गौरव, अनुमंडल पदाधिकारी रवि जैन, उप विकास आयुक्त  सतीश चंद्रा, अपर समाहर्ता विनय कुमार मिश्र, वन प्रमंडल पदाधिकारी  मनीष तिवारी, सभी उड़नदस्ता दंडाधिकारी, सभी जोनल दंडाधिकारी, स्टेटिक दंडाधिकारी व सभी केंद्राधीक्षक उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही