Search

 
 
 

दो साल बाद कोल्हान विश्वविद्यालय में फिर शुरू हुए निःशुल्क कोचिंग सेंटर में जेपीएससी की हो रही तैयारी

 
Chaibasa : कोल्हान विश्वविद्यालय चाईबासा परिसर स्थित पीजी विभाग में चल रहे निःशुल्क कोचिंग सेंटर में जेपीएससी प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी चल रही है. लंबे समय के बाद विश्वविद्यालय में पुनः कोचिंग सेंटर आरंभ होने से विद्यार्थियों में काफी हर्ष है. रोजाना दूसरी पाली में विभिन्न परीक्षा की तैयारी होती है. रेलवे, राज्य की बहाली तथा एसएससी परीक्षा में पूछे जाने वाले प्रश्नों को पूरी गंभीरता से बताया जा रहा है. अनुभवी शिक्षकों द्वारा विद्यार्थियों को शिक्षा दी जा रही है.

पासआउट छात्र भी हो सकते हैं शामिल

मालूम हो कि कोल्हान विवि के विद्यार्थियों के लिये सरकार की ओर निःशुल्क कोचिंग सेंटर चलाया जाता है. जिसका पूरा खर्च सरकार की ओर से दिया जाता है. यूजी व पीजी में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के अलावा पासआउट विद्यार्थी भी कोचिंग सेंटर में आकर प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी करते हैं. कोचिंग सेंटर के को-ऑर्डिनेटर डॉ विष्णु सिन्हा ने कहा कि कोविड को लेकर पिछले दो सालों से कोचिंग सेंटर बंद हो गया था. लेकिन 1 सितंबर से दोबारा शुरू किया गया है. विद्यार्थी रोजाना निर्धारित समय पर पहुंच रहे है. फिलहाल 50 से अधिक विद्यार्थी निःशुल्क शिक्षा रोजाना ले रहे हैं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही