Search

 
 
 

JPSC ने निकाली असिस्टेंट प्रोफेसर की बैकलॉग भर्ती, 11 पदों पर आवेदन आमंत्रित

Ranchi: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के तहत सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर के बैकलॉग पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है. इस भर्ती के माध्यम से कुल 11 रिक्तियां भरी जाएंगी.
 

Ranchi: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के तहत सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर के बैकलॉग पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है. इस भर्ती के माध्यम से कुल 11 रिक्तियां भरी जाएंगी.

 

विषयवार पदों का विवरण


केमिस्ट्री – 5 पद
फिजिक्स – 3 पद
मेटालर्जिकल इंजीनियरिंग – 2 पद
इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (आईटी) – 1 पद

वेतनमान व आयु सीमा


चयनित अभ्यर्थियों को पे-लेवल 10 के तहत 57,700 हजार का प्रारंभिक मूल वेतन मिलेगा. अधिकतम आयु सीमा 65 वर्ष निर्धारित है, जिसकी गणना 1 अगस्त 2025 के आधार पर की जाएगी.

 

शैक्षणिक योग्यता


इंजीनियरिंग/तकनीकी विषयों के लिए संबंधित शाखा में प्रथम श्रेणी के साथ बीई/बीटेक एवं एमई/एमटेक अनिवार्य है.
विज्ञान विषयों के लिए न्यूनतम 55% अंकों के साथ मास्टर डिग्री और NET/JET उत्तीर्ण या पीएचडी की डिग्री आवश्यक है.

 

चयन प्रक्रिया


अभ्यर्थियों का चयन एकेडमिक रिकॉर्ड (80 अंक) और साक्षात्कार (20 अंक) के आधार पर किया जाएगा. मेरिट सूची में शैक्षणिक उपलब्धियां और शोध कार्य को भी शामिल किया जाएगा.

 

महत्वपूर्ण तिथियां


ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि – 10 मार्च 2026 (शाम 5 बजे तक)
शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि – 12 मार्च 2026
हार्ड कॉपी जमा करने की अंतिम तिथि – 23 मार्च 2026 (शाम 5 बजे तक)

अधिक जानकारी और ऑनलाइन आवेदन के लिए अभ्यर्थी JPSC की आधिकारिक वेबसाइट www.jpsc.gov.in पर जा सकते हैं.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही