Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

JPSC गड़बड़ी मामला : 7 आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए CID ने कई जिलों में की छापेमारी

Ranchi : झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की विभिन्न प्रतियोगिता परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं से जुड़े CID थाना कांड संख्या 16/2026 में वांछित सात आरोपियों की गिरफ्तारी और वारंट के तामिला के लिए CID की टीम ने राज्य के विभिन्न जिलों में छापेमारी की.
Advertisement
Advertisement
फाइल फोटो

Ranchi : झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की विभिन्न प्रतियोगिता परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं से जुड़े CID थाना कांड संख्या 16/2026 में वांछित सात आरोपियों की गिरफ्तारी और वारंट के तामिला के लिए CID की टीम ने राज्य के विभिन्न जिलों में छापेमारी की.

CID के अनुसार, वांछित आरोपियों में रांची के नामकुम थाना क्षेत्र निवासी आदित्य पांडेय, टाटीसिल्वे निवासी पवन कुमार सिंह, पलामू के रविशंकर कुमार और संतोष कुमार सिंह, बोकारो स्टील सिटी के सानन्द प्रकाश, हजारीबाग के लालू कुमार यादव और गिरिडीह के बेंगाबाद थाना क्षेत्र निवासी सौरभ कुमार पांडेय शामिल हैं.

जांच के दौरान प्राप्त OMR Carbon Copy के मिलान और स्क्रूटनी की प्रक्रिया भी CID की गठित टीम ने शुरू कर दी है. इसके जरिए साक्ष्यों का संकलन किया जा रहा है. CID ने बताया कि मामले में अनुसंधान लगातार जारी है और प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर आगे विधि-सम्मत कार्रवाई की जाएगी.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही