Search

 
 
 

JPSC-JSSC अभ्यर्थियों की संविधान यात्रा आज 3 बजे, रांची में कई जगहों पर बैरिकेडिंग, पुलिस बल भी तैनात

जेपीएससी और जेएसएससी की परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं, विसंगतियों और अभ्यर्थियों की लंबित मांगों के विरोध में आज शाम 3 बजे रांची में संविधान यात्रा निकाली जाएगी. यह यात्रा जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम से शुरू होकर फिरायालाल चौक तक जाएगी. इसमें राज्य के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों और छात्र-छात्राओं के शामिल होने की संभावना है.
 

Ranchi :   जेपीएससी और जेएसएससी की परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं, विसंगतियों और अभ्यर्थियों की लंबित मांगों के विरोध में आज शाम 3 बजे रांची में संविधान यात्रा निकाली जाएगी. यह यात्रा जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम से शुरू होकर फिरायालाल चौक तक जाएगी. इसमें राज्य के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों और छात्र-छात्राओं के शामिल होने की संभावना है. 

 

संविधान यात्रा को देखते हुए जिला प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं. राजभवन समेत शहर के कई प्रमुख चौक-चौराहों पर बैरिकेडिंग की गई है. शहीद चौक, फिरायालाल चौक, कचहरी चौक, राजभवन और मोरहाबादी जाने वाले रास्ते को एक तरफ से बंद कर दिया गया है. 

 

वहीं जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम के आसपास करीब 100 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है. जबकि राजभवन के मुख्य प्रवेश द्वार पर भी बैरिकेडिंग कर अतिरिक्त सुरक्षा बलों को लगाया गया है. पुलिस प्रशासन का कहना है कि यात्रा के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोकने के लिए पूरे मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रहेगी. साथ ही स्थिति पर लगातार नजर रखी जाएगी.

Uploaded Image

रास्ते में की गई है बैरिकेडिंग

Uploaded Image

भारी संख्या में पुलिस बल तैनात

Uploaded Image

जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में जुटने लगे हैं अभ्यर्थी

Uploaded Image

जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में लगा है बैनर

Uploaded Image

कई प्रमुख चौक-चौराहों पर बैंरिकेडिंग कर किया गया ब्लॉक

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही