Ranchi: जेपीएससी और जेएसएससी अभ्यर्थियों का विभिन्न मांगों को लेकर चल रहा अनिश्चितकालीन धरना गुरुवार को छठे दिन भी जारी है. मोरहाबादी स्थित बापू वाटिका से शुरू हुआ यह आंदोलन अब जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम पहुंच गया है. यहां सैकड़ों अभ्यर्थी टेंट लगाकर धरने पर बैठे हुए हैं. धरना दे रहे अभ्यर्थियों ने गुरूवार को प्रेस कांफ्रेस करके सरकार के सामने चार सूत्री मांगों को रखाच
इसके साथ ही अभ्यर्थियों ने कहा कि उनका आंदोलन तब तक जारी रहेगा, जब तक सरकार उनकी मांगों पर ठोस फैसला नहीं ले लेती. उनकी लड़ाई पूरी तरह छात्रों के मुद्दों को लेकर है और आंदोलन का मंच किसी राजनीतिक दल का नहीं होगा. हालांकि, जो भी राजनीतिक दल, नेता या सामाजिक संगठन हमें नैतिक समर्थन देना चाहते हैं, उनका स्वागत है.
छात्रों की मांग क्या-क्या, देखें वीडियो
आज अभ्यर्थियों ने प्रेस वार्ता कर रखी ये मांग
1. 14वीं जेपीएससी, 2023 व 2025 BACKLOG नियुक्ति को तत्काल प्रभाव से रद्द किया जाय. TDPL AGENCY ने पूर्व में जो भी परीक्षा कराया है, सभी को रद्द किया जाए. इस कंपनी द्वारा ली गई सभी परीक्षाओं की जांच सीबीआई व ईडी से कराया जाये. साथ ही मामले की सुनवाई FAST TRACK COURT में है. 90 दिन के भीतर सारे कारवाई पूरी की जाये. 11वीं से 13वीं जेपीएससी सिविल सेवा मुख्य परीक्षा का मुल्यांकन जेपीएससी नियमावली 2002 का उल्लंघन करते हुए किया गया है, जो कि अंसैवधानिक है. इसे भी तत्काल प्रभाव से रद्द की जाये.
2. अभय तिवारी (MARKETING MANAGER, TDPL) की JSSC-CGL और अन्य जेपीएससी और जेएसएससी के अलग-अलग परीक्षाओं में संलिप्तता पाई गई है. उसे तत्काल प्रभाव से रद्द किया जाए और ED व CBI के द्वारा जांच किया जाए. FAST TRACT COURT में मामले की सुनवाई हो और पूरी कार्रवाई 90 दिनों के भीतर पूरी की जाये.
3. जेपीएससी और जेएसएससी आयोग का REFORM & DEMANDS
- - जेपीएससी और जेएसएससी में TOP TO BOTTOM के सभी पदाधिकारी व कर्मचारी को स्थानांतरित करते हुए बेदाग छवि के पदाधिकारी एवं अधिकारी को पदस्थापित किया जाए और वह व्यक्ति गैर राजनीतिक छवि का होना चाहिए.
- -सभी परीक्षाओं में होने वाली अलग-अलग स्टेज के परीक्षा का अलग-अलग एजेंसी का चयन किया जाए और इनका चयन GEM PORTAL के द्वारा किया जाए.
- -वैसी परीक्षा जिसमें दौड़ 1600 मी. है उसकी समय-सीमा (पुरूष के लिए) को 6 मिनट से बढ़ाकर 7 मिनट किया जाए.
- -आयोग द्वारा रद्द की गई सभी परीक्षाओं (सचिवालय आशुलिपिक, एलडीसी) तथा आगामी सभी परीक्षाओं (झारखण्ड पुलिस कान्सटेबल, झारखण्ड पुलिस एसआई, फोरेस्ट गार्ड, बीईईओ इत्यादि) का कैलेंडर जारी करते हुए ससमय पर नियुक्ति प्रक्रिया पूर्ण की जाए. कैलेंडर का अनुपालन नहीं होने पर संबंधित पदाधिकारी पर जवाबदेही तय किया जाये.
- -14वीं जेपीएससी की अधियाचना को वापिस लेते हुए 14वीं एवं 15वीं जेपीएससी का विज्ञापन अतिशीघ्र प्रकाशित किया जाए तथा जिसमें अधिकतम उम्र सीमा-1.8.2018 किया जाए.
- -कोई भी अभ्यर्थी OMR SHEET BLANK न छोड़े इसके लिए ऑप्सन'' सम्मिलित किया जाए जो कि NOT ATTEMPTED का OPTION होगा और सभी प्रश्न के OMR को छात्रों के द्वारा BUBBLE करना अनिवार्य किया जाय.
- -जेपीएससी मेन्स की उत्तर पुस्तिका MANUALLY जांच की जाए तथा जांच की हुई कॉपी को CANDIDATE के OTR ID में DIGITALLY UPLOAD किया जाए.
- -आयोग के द्वारा आयोजित सभी परीक्षाओं का परिणाम जारी करने के समय ही CATEGORYWISE CUT-OFF MARKS जारी करते हुए STUDENT के SCORE CARD STUDENT के OTR ID पर उपलब्ध 7 दिनों के भीतर की जाय.
- -जेपीएससी तथा जेएसएससी के नियमावली से लेकर विज्ञापन में किसी भी प्रकार की दुविधा छात्र को होती है तो आयोग के संबंधित अधिकारी एक दिन के बाद प्रेस वार्ता करते हुए दुविधा का समाधान किया जाए.
- -जेपीएससी तथा जेएसएससी की सभी परीक्षाओं में अधिकतम उम्र सीमा अनारक्षित वर्ग का 42 वर्ष और उनके अनुसार अन्य वर्ग के लिए भी उम्र सीमा में छूट दी जाए.
4. विद्यार्थियों के द्वारा किये गये उपर्युक्त सभी मांग बाध्यकारी हैं. यदि हमारी मांगे पूर्ण नहीं होती है तो जिम्मेदारी लेते हुए राज्य के मुख्यमंत्री तत्काल प्रभाव से इस्तीफा दें.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.
Leave a Comment