Search

 
 
 

JPSC-JSSC Protest: सरकार से अभ्यर्थी न्याय मंच की हुई वार्ता, प्रस्ताव पर छात्र असहमत

रांची में आंदोलनरत छात्रों के एक गुट अभ्यर्थी न्याय मंच की सरकार से वार्ता हुई. जिसमें छात्रों ने सरकार के सामने अपनी मांगें रखी हैं. इसपर सरकार की तरफ छात्रों को प्रस्ताव पर सुझाव दिए गए हैं.
 
छात्रों के साथ सरकार की वार्ता

Ranchi: रांची में आंदोलनरत छात्रों के एक गुट अभ्यर्थी न्याय मंच की सरकरा से वार्ता हुई. जिसमें छात्रों ने सरकार के सामने अपनी मांगें रखी हैं. इसपर सरकार की तरफ छात्रों को प्रस्ताव पर सुझाव दिए गए हैं. छात्रों से वार्ता सरकार की तरफ मंत्री सुदिव्य कुमार, दीपिका पांडेय सिंह, चमरा लिंडा और संजय प्रसाद यादव कर रहे हैं.

 

बैठक से जो बातें निकलकर बाहर आई है, उसमें छात्रों ने सरकार के सामने अपनी बातें रखीं, जिसपर सरकार की तरफ हिस्सा ले रहे मंत्रीगण ने छात्रों के सामने कुछ अपने सुझाव रखे, जिसपर छात्रों की फिलहाल सममति नहीं बनी है.

 

छात्रों के मुद्दे

1. 14वीं JPSC पीटी और बैकलॉग परीक्षा रद्द
2. TDPL से कराई गई सभी परीक्षाओं की जांच
3. जांच की समय-सीमा अधिकतम 90 दिन
4. CID और CBI की जगह न्यायिक जांच
5. परीक्षाओं में पैसों के खेल की जांच के लिए ED से जांच
6. रिफॉर्म को लेकर एक कमेटी का गठन

छात्रों का कहना है कि कुछ मुद्दों को सरकार ने माना है लेकिन छात्र अभी उन मुद्दों पर बात कर रहे हैं, अगर सभी प्रतिनिधि मानते हैं तो आंदोलन खत्म होगा, नहीं तो आंदोलन जारी रहेगा.

सरकार की ओर से छात्रों को दिया गया सुझाव 

1. परीक्षा धांधली मामले में वित्तीय लेन-देन की जांच सरकार ED से कराने को तैयार. 

2. फिलहाल तीन परीक्षाएं रद्द होंगी JPSC बैकलॉग 2023, JPSC बैकलॉग 2025 सहित 14वीं प्रीलिम्स.

3. TDPL एजेंसी द्वारा ली गई सभी परीक्षाओं की जांच होगी. 

4.JPSC और JSSC रिफॉर्म के लिए आईआईएम और XISS संस्थान की सरकार मदद लेगी.

 

हालांकि,  सरकार की तरफ से दिए गए सुझावों पर छात्र सहमत नहीं  दिख रहे हैं. इसका मतलब है कि छात्र आंदोलन जारी रहेगा.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही