Ranchi News: रांची में आंदोलनरत छात्रों और सरकार के बीच आज प्रस्तावित वार्ता फिलहाल शुरू नहीं हुई है. सरकार के निमंत्रण पर छात्र प्रतिनिधिमंडल निर्धारित समय पर स्टेट गेस्ट हाउस जाकर वार्ता के लिए तैयार है. वहीं इस वार्ता में कुल 18 लोग जा रहे हैं. जिसमें JPSC-JSSC रिफॉर्म मंच की ओर से 11 जबकि अभ्यर्थी न्याय मंच की ओर से 7 लोग शामिल होंगे.
हालांकि सरकार की ओर से वार्ता में शामिल होने वाले संबंधित मंत्रीगण अभी तक स्टेट गेस्ट हाउस नहीं पहुंचे हैं. ऐसे में छात्र प्रतिनिधिमंडल को फिलहाल इंतजार करना पड़ रहा है.
मंत्रीगण के पहुंचने के बाद ही छात्रों और सरकार के बीच आमने-सामने की बातचीत शुरू होने की संभावना है. फिलहाल सभी के बीच असमंजस है कि क्या आज की वार्ता होगी या नहीं.
JPSC-JSSC रिफॉर्म मंच से ये लोग हो रहे शामिल
1. रविंद्र पासवान
2. पियूष सिंह
3. रविंद्र रवि
4. कार्तिक सोरेन
5. राजेश प्रसाद
6. उमेश प्रसाद
7. शशांक कुमार
8. अंकित कुमार
9. आनंद कुमार
10. शालू कुमारी
11. अधिवक्ता: अजीत कुमार
अभ्यर्थी न्याय मंच की ओर से जाने वालों के नाम -
1. चंदन कुमार
2. दीनबंधु मंडल
3. रवि शंकर कुमार
4. प्रेम कुमार
5. रामवतार महतो
6. अख्तर अली खान
7. अधिवक्ता शुभाशीष रशिक सोरेन
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.