Search

 
 
 

JPSC-JSSC Scam : ADG मनोज कौशिक के नेतृत्व में सात IPS की टीम कर रही झारखंड के इतिहास में सबसे बड़ी जांच

Jharkhand News : झारखंड के इतिहास में यह सबसे बड़ी जांच है. एक साथ जेपीएससी-जेएसएससी की 45 परीक्षाओं की जांच. संभवतः झारखंड पुलिस व अपराध अनुसंधान विभाग (CID) के लिए Yr यह पहला मौका है, जब एक साथ 45 परीक्षाओं की जांच की जा रही है. अभी जो टीम जांच कर रही है, उसका नेतृत्व एडीजी सीआईडी मनोज कौशिक कर रहे हैं. उनकी टीम में एक आईजी, एक डीआईजी, तीन एसपी, दर्जन भर डीएसपी समेत करीब 50 पुलिस पदाधिकारियों की टीम शामिल हैं.
 
अपराध अनुसंधान विभाग (CID) की सांकेतिक तस्वीर.
  • - जांच में शामिल हैं एक आईजी, एक डीआईजी व तीन एसपी.
  • - 7 IPS के अलावा दर्जन भर डीएसपी समेत 50 अफसरों की टीम.
  • - और आईजी, डीआईजी व एसपी-डीएसपी रैंक के अफसर होंगे जांच में शामिल.

Jharkhand News : झारखंड के इतिहास में यह सबसे बड़ी जांच है. एक साथ जेपीएससी-जेएसएससी की 45 परीक्षाओं की जांच. संभवतः झारखंड पुलिस व अपराध अनुसंधान विभाग (CID) के लिए Yr यह पहला मौका है, जब एक साथ 45 परीक्षाओं की जांच की जा रही है. अभी जो टीम जांच कर रही है, उसका नेतृत्व एडीजी सीआईडी मनोज कौशिक कर रहे हैं. उनकी टीम में एक आईजी, एक डीआईजी, तीन एसपी, दर्जन भर डीएसपी समेत करीब 50 पुलिस पदाधिकारियों की टीम शामिल हैं.

 

सूत्रों ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा 45 परीक्षाओं में गड़बड़ियों की जांच का आदेश जारी होने के बाद सीआईडी को अपनी टीम भी कई गुणा बढ़ाने पड़ेंगे. संभव है बुधवार (आज) या कल इससे संबंधित आदेश जारी कर दिये जाएंगे. और आईजी, डीआईजी और एसपी रैंक के अफसरों को जांच टीम में शामिल किया जायेगा. जांच में जिलों की पुलिस की भी मदद ली जायेगी. 

 

उल्लेखनीय है कि सोमवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने घोषणा की थी कि साल 2014 से अब तक हुई सभी परीक्षाओं की जांच होगी. मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद मंगलवार को कार्मिक विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है. 

रद्द की गई परीक्षाएं

  • - विश्वविद्यालयों में नॉन-टीचिंग पदों की भर्ती (विज्ञापन संख्या 09/2025)
  • - सहायक निदेशक/वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी (बैकलॉग और नियमित) – 10/2025 व 11/2025
  • - ड्रग इंस्पेक्टर (12/2025)
  • - सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों में सहायक प्रोफेसर (बैकलॉग) – 02/2026
  • - सरकारी पॉलिटेक्निक/महिला पॉलिटेक्निक में लेक्चरर (बैकलॉग व नियमित) – 03/2026 व 04/2026
  • - मेडिकल कॉलेजों में सुपर स्पेशलिस्ट सहायक प्रोफेसर (07/2026)
  • - सिविल जज (जूनियर डिवीजन)
  • - सहायक वन संरक्षक 
  • - वन रेंज अधिकारी
  • - सहायक लोक अभियोजक (बैकलॉग व नियमित) 
  • - झारखंड संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा 2025 (नियमित व बैकलॉग)
  • - झारखंड संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा 2023 बैकलॉग.
  • - फूड सेफ्टी ऑफिसर
  • - चाइल्ड डेवलपमेंट प्रोजेक्ट ऑफिसर
  • - संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा-2023.
  • - 6वीं लिमिटेड डिप्टी कलेक्टर भर्ती (11/2018)
  • - झारखंड एलिजिबिलिटी टेस्ट 2024 (08/2025).
  • - फूड एनालिस्ट
  • - डिप्टी डायरेक्टर (प्रॉसीक्यूशन)
  • - प्रोजेक्ट मैनेजर
  • - फैक्ट्री इंस्पेक्टर
  • - बॉयलर इंस्पेक्टर व डायरेक्टर.
  • - 5वीं संयुक्त सिविल सेवा भर्ती (2013)
  • - सिविल जज भर्तियां
  • - मृदा संरक्षण अधिकारी
  • - कृषि अधिकारी
  • - फूड सेफ्टी ऑफिसर.
  • - डेंटिस्ट
  • - भूविज्ञानी-रसायनज्ञ.
  • - सहायक अभियंता
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही