Search

 
 
 

विधानसभा घेराव के लिए JPSC-JSSC छात्रों का जुटान शुरू, 50 हजार अभ्यर्थियों के शामिल होने की संभावना

जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षा में कथित अनियमितता को लेकर छात्र आज विधानसभा का घेराव करेंगे. इसको लेकर अभ्यर्थियों का एकजुट होना शुरू हो गया है. झारखंड के 24 जिलों से लगभग 50,000 अभ्यर्थियों की आने की संभावना है.
 

Ranchi : जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षा में कथित अनियमितता को लेकर छात्र आज विधानसभा का घेराव करेंगे. इसको लेकर अभ्यर्थियों का एकजुट होना शुरू हो गया है. झारखंड के 24 जिलों से लगभग 50,000 अभ्यर्थियों की आने की संभावना है.

 

सुबह सात बजे ही अभ्यर्थियों का हुजूम जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम से पुराने विधानसभा चौक पर पहुंच चुका है. वहीं अलग-अलग जगहों से भी लोग विधानसभा पहुंच रहे हैं. अभ्यर्थी छोटी-छोटी टोली बनाकर विधानसभा की ओर बढ़ रहे हैं.

 

लोकभवन के पास भी सैकड़ों की संख्या में अभ्यर्थी हाथ में तिरंगा झंडा लेकर पहुंचे हैं. रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर भी दूसरे जिलों से आने वाले अभ्यर्थियों की भीड़ है, जो यहां से विधानसभा पहुंचेंगे. 

 

Uploaded Image

जेपीएससी-जेएसएससी रिफॉर्म मार्च के वालंटियर

विधानसभा जाने वाले रास्तों पर बैरिकेडिंग

विभिन्न जिलों और राज्यों से आए छात्रों के रांची के जयपाल सिंह मुंडा मैदान में भी जुटने की संभावना है. यहां से कई छात्र अपनी मांगों को लेकर विधानसभा मार्च करेंगे. छात्रों के विधानसभा मार्च को देखते हुए जिला प्रशासन ने पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं.

 

Uploaded Image

सड़क पर जुटे अभ्यर्थी

 

जगन्नाथपुर , अरगोड़ा, हरमू रोड, मुख्यमंत्री आवास जाने वाले मार्ग समेत कई प्रमुख स्थानों पर बैरिकेडिंग की गई है. वहीं बिरसा चौक, विधानसभा चौक, जगन्नाथपुर का बजरंगी चौक और नया विधानसभा पर बैरिकेडिंग की गई है.

 

प्रशासन अभी भी बैरिकेडिंग कर रही है. चार लेयर की बैरिकेडिंग कर सुरक्षा बढ़ाई जा रही है. प्रदर्शन पर नियंत्रण रखने के लिए वाटर कैनन की व्यवस्था भी की गई है. प्रदर्शन को देखते हुए जगह-जगह पर बड़ी संख्या में महिला और पुरुष पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है.

 

विधानसभा की ओर जाने वाले चौक-चौराहों पर भी सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है. पुलिस प्रशासन की ओर से संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है, ताकि किसी तरह की अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो.


जिला प्रशासन ने छात्रों से की अपील

वहीं, जिला प्रशासन ने छात्रों से धरना-प्रदर्शन में शामिल नहीं होने की अपील की है. प्रशासन ने कहा है कि किसी भी तरह की उग्र या हिंसक गतिविधि में शामिल पाए जाने पर संबंधित लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सकती है.

 

प्रशासन ने छात्रों से शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगें रखने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की है.अब सभी की नजरें इस बात पर हैं कि विधानसभा मार्च के दौरान छात्रों और प्रशासन के बीच स्थिति किस तरह रहती है.

 

Uploaded Image

सड़क पर की गई है बैरिकेडिंग

 

बता दें कि आज मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का जन्मदिन भी है. बोकारो से आए रोहित महतो ने सीएम के लिए मुरझाया हुआ फूल लाया है. रोहित महतो का कहना है कि सरकार मुरझाई हुई है, इसलिए छात्र मुरझाए हुए फूल देंगे. 

Uploaded Image

भारी संख्या में पुलिस जवान तैनात

Uploaded Image


दंगा-रोधी वाहन

Uploaded Image

बैरिकेडिंग में लगाए गए हैं कटीले तार

Uploaded Image

प्रशासन की ओर से बैरिकेडिंग का काम जारी

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही