Search

JPSC जांच: पूर्व चेयरमैन एल. खियांग्ते से चौथी बार लंबी पूछताछ, फिर घर जाने की मिली अनुमति

Ranchi : 14वीं JPSC पीटी परीक्षा में कथित अनियमितता की जांच कर रही CID ने सोमवार को पूर्व JPSC चेयरमैन एल. खियांग्ते से चौथी बार लंबी पूछताछ की. करीब सात घंटे तक चली पूछताछ के बाद उन्हें छोड़ दिया गया और वह अपने घर लौट गए.
 
इससे पहले भी CID 28, 29 और 31 जुलाई को एल. खियांग्ते से पूछताछ कर चुकी है. जांच एजेंसी परीक्षा प्रक्रिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं, दस्तावेजों और डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर उनसे लगातार सवाल-जवाब कर रही है.

सूत्रों के अनुसार, फिलहाल एल. खियांग्ते की गिरफ्तारी नहीं की गई है. पूछताछ के बाद उन्हें जाने की अनुमति दे दी गई. वहीं, CID की जांच जारी है और आने वाले दिनों में इस मामले में कई अन्य लोगों से भी पूछताछ हो सकती है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही