Search

 
 
 

जेपीएससी : उत्तर पुस्तिकाओं की जांच राज्य सरकार से कराने की अनुशंसा

जेपीएससी के अभ्यर्थियों ने भी आरोप लगाया है कि जेपीएससी ने परीक्षा संचालन नियमावली का उल्लंघन किया है. उत्तर पुस्तिकाओं की जांच में गड़बड़ी हुई है.
 

 Ranchi :  राजभवन ने जेपीएससी की उत्तर पुस्तिकाओं की जांच में अनियमितता के आरोपों पर राज्य सरकार से जांच कराने की अनुशंसा की है.  इससे पहले, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने राज्यपाल संतोष गंगवार से मिलकर जेपीएससी की मुख्य परीक्षा में अनियमितताओं के आरोप लगाये थे.

 

जेपीएससी से स्पष्टीकरण मांगेगा कार्मिक विभाग

 

राजभवन से पत्र मिलने के बाद कार्मिक एवं प्रशासनिक सुधार विभाग जेपीएससी से स्पष्टीकरण मांगेगा. आरोपों पर बिंदुवार जवाब मांगा जाएगा. वहीं जेपीएससी के अभ्यर्थियों ने भी आरोप लगाया है कि जेपीएससी ने परीक्षा संचालन नियमावली का उल्लंघन किया है. उत्तर पुस्तिकाओं की जांच में गड़बड़ी हुई है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही