Search

JPSC भर्ती अनियमितता मामला: अभय तिवारी की जमानत पर सुनवाई, कोर्ट ने केस डायरी तलब की

Ranchi : JPSC भर्ती परीक्षा में कथित अनियमितता से जुड़े मामले में गिरफ्तार अभय कुमार तिवारी की जमानत याचिका पर गुरुवार को सुनवाई हुई. अपर न्यायायुक्त योगेश कुमार की अदालत ने मामले की केस डायरी और जांच एजेंसी से जवाब तलब किया है. अब इस याचिका पर अगली सुनवाई 11 अगस्त को होगी.
 
अभय कुमार तिवारी ने अदालत में जमानत की मांग करते हुए याचिका दायर की है. उसे 22 जुलाई को CID ने गोड्डा से गिरफ्तार किया था. गिरफ्तारी के समय वह गोड्डा जिले में खाद्य आपूर्ति विभाग में विपणन पदाधिकारी (MO) के पद पर कार्यरत था.

जांच एजेंसी के अनुसार, अभय कुमार तिवारी का नाम ब्लैकलिस्टेड कंपनी TDPL से जुड़ा रहा है. आरोप है कि कंपनी में मार्केटिंग मैनेजर के रूप में कार्य करने के दौरान उसने चार अलग-अलग JPSC परीक्षाएं पास की थीं. इसी आधार पर CID मामले की विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है.

गौरतलब है कि 14वीं JPSC भर्ती परीक्षा में कथित गड़बड़ी की जांच के सिलसिले में 21 जुलाई को CID और रांची पुलिस ने JPSC कार्यालय समेत कई स्थानों पर छापेमारी की थी. इस मामले में अब तक 10 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है.

वहीं, JPSC के तत्कालीन अध्यक्ष एल. ख्यांगते से CID दो दिनों तक लंबी पूछताछ कर चुकी है. जांच एजेंसी ने उन्हें 31 जुलाई को फिर से पूछताछ के लिए तलब किया है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही