Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जेपीएससी ने विश्वविद्यालयों में 11 प्रोफेसर की नियुक्ति की, कॉमर्स, इकॉनोमिक्स और सोसियोलॉजी में कोई क्वालीफाई नहीं

Advertisement
Advertisement
Ranchi / Jamshedpur : झारखंड के विभिन्न विश्वविद्यालयों में विभिन्न विषयों के प्राध्यापक (प्रोफेसर) के पद पर नियुक्ति के लिए 2016 में विज्ञापन प्रकाशित किया गया था. विश्वविद्यालय में 11 विषयों के लिए हुए साक्षात्कार के बाद आखिरकार जेपीएससी ने इसका परिणाम जारी कर दिया. चयनित उम्मीदवारों में बांग्ला, अंग्रेजी, भुगोल, हिंदी के तीन, होम साइंस, दर्शनशास्त्र, संस्कृत और उर्दू के विषय वाले प्रोफेसर शामिल हैं. जबकि जेपीएससी की ओर से बताया गया है कि कॉमर्स, इकॉनोमिक्स और सोसियोलॉजी में किसी भी उम्मीदवार के मेरिट में नहीं आने के कारण इन विषयों में परिणाम नहीं जारी किए जा रहे हैं. इनमें से ज्यादातर एसोसिएट प्रोफेसर से प्रोफेसर बनाए गए हैं. डॉ मुदिता चंद्रा अभी वर्तमान में एबीएम कॉलेज की प्रिंसिपल हैं. उन्हें हिंदी विषय में प्रोफेसर बनाया गया है, वहीं कोल्हान विश्वविद्यालय में होम साइंस में आशा कुमारी को प्रोफेसर बनाया गया है. कोल्हान विश्वविद्यालय में प्रोफेसर नियुक्त का यह पहला मामला है.

प्राध्यापक पद पर चयनित उम्मीदवार

रांची विश्वविद्यालय: नंद कुमार बेरा (बांग्ला भाषा) रांची विश्वविद्यालय: गौरी शंकर झा (अंग्रेजी भाषा) नीलांबर पीतांबर विश्वविद्यालय, पलामू: जितेंद्र शुक्ला (भुगोल) विनोबा भावे विश्वविद्यालय, हजारीबाग: मिथिलेश कुमार सिंह (हिंदी) कोल्हान विश्वविद्यालय, चाईबासा: डॉ मुदिता चंद्रा (हिंदी) नीलांबर पीतांबर विश्वविद्यालय, पलामू: हीरा नंदन प्रसाद (हिंदी) कोल्हान विश्वविद्यालय, चाईबासा: आशा कुमारी, (होम साइंस) सिद्धो-कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय, दुमका: रविंद्र कुमार सिंह चौधरी, (दर्शनशास्त्र) रांची विश्वविद्यालय: अर्चना कुमारी दुबे, (संस्कृत) रांची विश्वविद्यालय: मंजर हुसैन, (उर्दू) [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही