Search

 
 
 

उच्च शैक्षणिक पदों परआदिवासी-मूलवासी शिक्षकों को प्रोन्नति दे जेपीएससी : बंधु तिर्की

 
Ranchi : पूर्व मंत्री शिक्षा मंत्री और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की ने उच्च शैक्षणिक पदों पर आदिवासी- मूलवासी शिक्षकों को प्रोन्नति देने की मांग जेपीएससी से की है. उन्होंने कहा कि उच्च शैक्षणिक पदों पर झारखंड के आदिवासी और मूलवासी शिक्षकों की उचित भागीदारी एवं प्रतिनिधित्व देने के लिए यह आवश्यक है कि 2008 में जेपीएससी द्वारा नियुक्त शिक्षकों को जल्द-से जल्द प्रोन्नति दी जाए.

आयोग के अध्यक्ष को लिखा पत्र

तिर्की ने झारखंड लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष को पत्र भेजकर मांग की है कि 2008 में नियुक्त शिक्षकों को उच्च शैक्षणिक पदों पर कार्य करने के लिए यह आवश्यक है कि उनका ग्रेड पे 7000 हो और उन्हें 15 वर्ष का अनुभव हो. तिर्की ने कहा है कि नियुक्ति की शर्तों के अनुसार उन्हें समय पर प्रोन्नति दी जाती, तो 11 साल पहले ही उन्हें प्रोन्नति का लाभ मिल जाता और उनका ग्रेड पे 7000 हो जाता.

आयोग नियमानुसार प्रोन्नति प्रक्रिया पूरी करे

उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार के उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के निदेशक द्वारा वैसे शिक्षकों की प्रोन्नति का आदेश निर्गत किया जा चुका है. लेकिन स्टेज एक से स्टेज पांच तक प्रोन्नति नहीं देने के कारण झारखंड के वैसे आदिवासी एवं मूलवासी शिक्षक कुलपति, उप कुलपति, कुल सचिव, परीक्षा नियंत्रक, वित्त पदाधिकारी एवं विभिन्न महाविद्यालय के प्राचार्य सहित उच्च प्रशासनिक पदों पर नियुक्ति की अर्हता पूरी नहीं करते. तिर्की ने झारखंड लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष से नियमानुसार प्रोन्नति की प्रक्रिया को अविलंब पूरा करने को कहा है, जिससे कि इसका खामियाजा उन शिक्षकों को न भुगतना पड़े, जिनमें अधिकांश आदिवासी एवं मूलवासी ही हैं. इसे भी पढ़ें – पूर्व">https://lagatar.in/former-ias-braj-mohan-kumar-joins-ajsu-party/">पूर्व

आईएएस ब्रज मोहन कुमार आजसू पार्टी में शामिल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही