Search

जेपीएससीः आंदोलनरत छात्रों और सरकार के बीच वार्ता शुरु

Ranchi : जेपीएससी परीक्षा में धांधली और गलत तरीके से अभ्यर्थियों को सफल कराने के आरोपों की जांच को लेकर आंदोलनरत छात्रों और झारखंड सरकार के मंत्रियों की कमेटी के बीच वार्ता शुरु हो गई है. वार्ता मोरहाबादी स्थित स्टेट हाउस में चल रही है.
 
जेपीएससी की फाइल फोटो

Uploaded Image

सरकार से वार्ता के लिए जाते छात्र

इससे पहले शुक्रवार को दिन में रांची एसडीओ ने जयपाल स्टेडियम में आंदोलन कर रहे छात्रों से मुलाकात की थी. उन्होंने छात्रों को बताया था कि प्रतिनिधिमंडल में कोई भी राजनीतिक व्यक्ति नहीं होने चाहिए. छात्रों को ही प्रतिनिधिमंडल में शामिल करें. इसके बाद छात्रों ने दस सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल का गठन कर सरकार को सूचना दी थी. जिसके बाद सरकार की तरफ से छात्रों को वार्ता के लिए बुलावा आया था. 

वार्ता के लिए 10 छात्रों का दल राजकीय अतिथिशाला के अंदर चले गए हैं. वार्ता में सरकार के तरफ से सुदीव्य सोनू, दीपिका पांडेय सिंह, चमरा लिंडा और संजय प्रसाद यादव है. प्रशाशन के तरफ से वार्ता में रांची के DC और SSP मौजूद हैं.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही