Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

JPSC अनारक्षित 552 पदों पर अगले 3 माह में असिस्टेंट प्रोफेसरों की करेगा नियुक्ति

Advertisement
Advertisement
Virendra Rawat Ranchi  : झारखंड लोक सेवा आयोग द्वारा अप्रैल माह के अंत तक 552 अनारक्षित कैटेगरी के असिस्टेंट प्रोफेसरों की नियुक्ति करेगा. सूत्रों की मानें तो अगले 3 महीनों में 552 सीटों पर नियुक्ति की जानी है. फिलहाल बैकलॉग के रिजर्व केटेगरी के 566 असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों में से 499 पदों पर नियुक्ति हो चुकी है. इसके अलावा अर्थशास्त्र और कॉमर्स के असिस्टेंट प्रोफेसरों की नियुक्ति फरवरी के अंतिम सप्ताह तक हो जायेगी. जिन पदों में नियुक्ति की गयी है.

इन विषयों में होनी है नियुक्ति

जेपीएससी द्वारा अनारक्षित 552 पदों पर अगले अप्रैल माह तक नियुक्ति की जायेगी. फिलहाल 566 रिजर्व पदों में एंथ्रोपोलॉजी के 8, बांग्ला के 20, बॉटनी के 32, केमिस्ट्री के 33, इंग्लिश के 71, भूगोल के 14, जियोलॉजी के 8, हिंदी के 27, हिस्ट्री के 27 होम साइंस के 6, कुरमाली के 3, लेबर एंड सोशल वेलफेयर के 2, मैथिली के 2, गणित के 41, नागपुरी के 7, ओड़िया के 3, फिलॉसफी के 24, फिजिक्स के 26, पॉलिटिकल साइंस के 47, साइकोलॉजी के 25, संस्कृत के 18, सोशियोलॉजी के 7, स्टैटिसटिक्स के 2, उर्दू के 22, जूलॉजी के 34 पदों पर नियुक्ति हो चुकी है. कॉमर्स के 33 और अर्थशास्त्र के 24 पदों पर फरवरी के अंतिम सप्ताह तक नियुक्ति हो सकती है.

इन विश्वविद्यालयों में सेवा देंगे असिस्टेंट प्रोफेसर

झारखंड लोक सेवा आयोग द्वारा अप्रैल माह के अंत तक 552 रिजर्व कैटेगरी के असिस्टेंट प्रोफेसरों की नियुक्ति की जायेगी. ये असिस्टेंट प्रोफेसर रांची विश्वविद्यालय, विनोबा भावे यूनिवर्सिटी हजारीबाग, सिद्धू कानू मुरमू यूनिवर्सिटी दुमका, निलांबर- पीतांबर यूनिवर्सिटी पलामू, कोल्हान यूनिवर्सिटी चाईबासा में सेवा देंगे. रांची विश्वविद्यालय में 148, विनोबा भावे यूनिवर्सिटी में 146, सिद्धू कानू यूनिवर्सिटी में 116, एनपीयू में 50  और कोल्हान यूनिवर्सिटी में 107 असिस्टेंट प्रोफेसरों की नियुक्ति की जानी है. जिसमें सिर्फ एक पद महिलाओं के लिए रिजर्व किया गया है, जो विनोबा भावे विश्वविद्यालय के अंतर्गत आयेगा. इसे भी पढ़ें – रघुवर">https://lagatar.in/acb-to-investigate-irregularities-in-distribution-of-t-shirts-sweets-and-toffees-in-raghuvar-government-cms-approval/">रघुवर

सरकार में टी-शर्ट, मिठाई व टॉफी वितरण में बरती गयी अनियमितता की जांच करेगी एसीबी, सीएम की मंजूरी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही