Ranchi: जेपीएससी और जेएसएससी की परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं, विसंगतियों और अभ्यर्थियों ने लंबित मांगों को लेकर तीन बजे संविधान यात्रा निकाली. हालांकि तेज बारिश होने की वजह से कुछ देर के लिए अभ्यर्थियों का काफिला रूका था, मगर फिर बारिश हल्का होते ही सभी एकजुट होकर अल्बर्ट एक्का चौक पहुंच गये. संविधान यात्रा में हजारों की संख्या में छात्र जुटे और सभी अल्बर्ट एक्का चौक पर ही धरना पर बैठ गये. छात्रों का साफ कहना है कि यदि सरकार इनकी आवाज नहीं सुनती है तो या जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में कल से अनिश्चितकालीन धरना पर बैठेंगे. साथ ही कुछ छात्रों का कहना है कि वे आमरण अनशन पर बैठेंगे.
वहीं आंदोलन में शामिल हुए आधे छात्र जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम लौट गये हैं. उनका आरोप है कि BDO और CO के सीट को एक करोड़ में बेचा जा रहा है. छात्रों का सीधी तौर पर करना है कि जब तक सरकार इनकी मांगे नहीं सुनती है, तब तक वह लड़ाई लड़ेंगे, छात्र गोली खाने के लिए भी तैयार हैं लेकिन सरकार से लड़ाई जारी रहेगी.

जयपाल सिंह स्टेडियम में वापस धरना पर बैठे छात्र
छात्रों ने कहा कि यह लड़ाई सिर्फ एक व्यक्ति की नहीं है यह पूरे करप्शन के खिलाफ लड़ाई है. हर उस छात्र की लड़ाई है, जो सरकारी नौकरी पाने की तैयारी कर रहे हैं. उनका कहना है कि 5 से 10 साल तक छात्र तैयारी करते हैं, मगर सरकार और सिस्टम में बैठे लोगों की एक गलती के कारण छात्रों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. वहीं संविधान यात्रा को देखते हुए प्रशासन भी मुस्तैद दिखा. जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम से लेकर फिरायालाल चौक तक पुलिस बल तैनात है.
छात्रों की ये हैं प्रमुख मांगें
1. JPSC/JSSC की ओर से आयोजित परीक्षाओं को रद्द किया जाए, इसकी CBI व ED जांच किया जाए
2. JPSC, JSSC के अध्यक्ष व सदस्यों को बर्खास्त किया जाए
3. कदाचार मुक्त एजेंसियों का चयन किया जाए.
4. मांगों को न मानने पर CM (शिक्षा मंत्री) अपना इस्तीफा सौंपे.
5. JPSC / JSSC के लंबित सभी परीक्षाओं का NOTIFICATION जारी किया जाय और निर्धारित Calander द्वारा तय समय सीमा में परीक्षा को पूरा किया जाये.
वहीं इससे पहले सभी अभ्यर्थी अपने-अपने हाथों में अलग-अलग पोस्टर, बैनर और तख्तियां लेकर विरोध प्रदर्शन करने जयपाल सिंह स्टेडियम पहुंचे. इन पोस्टरों में जेपीएससी छात्रों के साथ खिलवाड़ करना बंद करो, उत्पाद सिपाही में सेटिंग-गेटिंग बंद करो, जेपीएससी सीट का दाम बताओ हम पैसा जुगाड़ कर रहे, हेमंत सोरेन इस्तीफा दो, जेपीएससी-जेएसएससी पर जवाबदेही तय करो जैसे स्लोगन लिखे हैं.
इसके अलावा कई अभ्यर्थियों ने अपने हाथों में बिरसा मुंडा का पोस्टर और भारत के संविधान की प्रति पकड़ी थी. अभ्यर्थियों का कहना है कि वह शांतिपूर्वक संविधान यात्रा निकाल रहे हैं. उन्होंने कहा कि भारत देश संविधान से चलता है और हम उसे संविधान की मदद से सरकार से लड़ेंगे और अपनी जीत सुनिश्चित करेंगे.
अभ्यर्थियों का साफ तौर पर कहना है कि अगर आज सरकार उनकी बात नहीं सुनती है तो वह जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम को जंतर-मंतर बनाने के लिए पूरी तरीके से तैयार हैं. बता दें कि कल से जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में सैकड़ों की संख्या में अभ्यर्थी अनिश्चितकालीन धरना पर बैठेंगे.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.
Leave a Comment