Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

काउंसिल ने जिला एसोसिएशन से मांगे 50 रुपए प्रति वकालतनामा, JSBC सदस्य मनोज सिंह ने किया विरोध

JSBC ने जिला एसोसिएशन से मांगे 50 रुपये प्रति वकालतनामा, काउंसिल सदस्य मनोज सिंह ने किया विरोध Ranchi :  झारखंड स्टेट बार काउंसिल (JSBC) द्वारा जिला बार एसोसिएशन को प्रति वकालतनामा में 50 रुपए काउंसिल के लिए इकट्ठा करने के आदेश को लेकर किचकिच शुरू हो गयी है. स्टेट बार काउंसिल के सदस्य मनोज सिंह ने काउंसिल की ओर से वकालतनामा में 50 रुपए का इजाफा करने के आदेश पर अपना विरोध जाहिर करते हुए JSBC को पत्र लिखा है. काउंसिल अध्यक्ष को लिखे गये अपने पत्र में उन्होंने कहा है कि जिला बार एसोसिएशन से प्रत्येक वकालतनामा में काउंसिल के लिए 50 रुपए इकट्ठा करने का आदेश नियमसंगत नहीं है. इससे वित्तीय अनियमितता होने की आशंका है. साथ ही इससे जिला बार एसोसिएशन के साथ-साथ आम लोगों पर भी बोझ पड़ेगा.

प्रत्येक वकालतनामा में लिये जाने वाले शुल्क में काउंसिल के लिए भी 50 रुपए लेने का आदेश

दरअसल झारखंड स्टेट बार काउंसिल की ओर से 22 नवंबर को एक पत्र जारी किया गया था. झारखंड के सभी जिला बार एसोसिएशन को जारी किये गये पत्र में काउंसिल की ओर से यह निर्देश दिया गया था कि प्रत्येक वकालतनामा में लिये जाने वाले शुल्क में काउंसिल के लिए भी 50 रुपए लिए जायें. यह आदेश 2 जनवरी से प्रभावी होना है. लेकिन उससे पहले ही इस आदेश का विरोध शुरू हो गया है.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही