Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

राज्यपाल से मिले JSBC उपाध्यक्ष राजेश शुक्ला, अधिवक्ताओं की समस्याओं से कराया अवगत

Ranchi: झारखंड स्टेट बार काउंसिल के वाइस चेयरमैन राजेश कुमार शुक्ला ने सोमवार को राजभवन में राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने झारखंड के अधिवक्ताओं की समस्याओं से राज्यपाल को अवगत कराया. राजेश शुक्ला ने राज्य में अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट शीघ्र लागू कराने और झारखंड में भी अन्य राज्यों की तरह बजट में अधिवक्ता कल्याण के लिए निधि का आवंटन कराने और पीपी, एपीपी पूर्व की तरह जिला और अनुमंडल बार एसोसिएशन से बनाने की मांग राज्यपाल से की. इसके साथ ही राज्यपाल से यह भी आग्रह किया कि जब तक इंटर के छात्रों के पढ़ाई के लिए वैकल्पिक व्यवस्था नहीं होती हैं, तब तक इंटर के छात्रों को सरकार के महाविद्यालयों के भवन में ही चलवाने का आग्रह किया ताकि इंटर के छात्रों का भविष्य अधर में न लटके, राज्यपाल ने काउंसिल उपाध्यक्ष राजेश शुक्ला की मांगों पर शीघ्र कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है. इसे भी पढ़ें- पलामू">https://lagatar.in/consumers-are-getting-benefit-of-electricity-bill-interest-waiver-scheme-1-33-crore-waived-so-far/">पलामू

: बिजली बिल ब्याज माफी योजना का उपभोक्ताओं को मिल रहा लाभ, अब तक 1.33 करोड़ माफ
[wpse_comments_template]    

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही