Search

 
 
 

JSCA चुनाव: द टीम ने किया नामांकन, सौरभ तिवारी व शाहबाज नदीम मैदान में

 
Ranchi : झारखंड राज्य क्रिकेट संघ (JSCA) की प्रबंधन समिति के आगामी चुनाव के लिए सोमवार को `द टीम` के सभी प्रत्याशियों ने अपना नामांकन दाखिल किया. यह चुनाव 18 मई को प्रस्तावित है, जो जेएससीए इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम परिसर में संपन्न होगा. इस बार चुनाव कई मायनों में खास है, क्योंकि एक ओर क्रिकेट से जुड़े दिग्गज मैदान में हैं, वहीं पूर्व अध्यक्ष स्व. अमिताभ चौधरी की अनुपस्थिति पहली बार महसूस की जा रही है.     द टीम के प्रमुख प्रत्याशी इस प्रकार हैं   अध्यक्ष: अजय नाथ शाहदेव   उपाध्यक्ष: संजय पांडे   सचिव: सौरभ तिवारी (पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर)   सह सचिव: शाहबाज नदीम (पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर)   कोषाध्यक्ष: अमिताभ घोष   प्रबंधन समिति के सदस्य   संजय जैन, रमेश कुमार, मिहिर प्रीतेश तोपनो, परवेज खान, रत्नेश कुमार सिंह   स्कूल एवं क्लब प्रतिनिधि   उमा महेश्वर राव   पूर्व अध्यक्ष अमिताभ चौधरी को किया गया याद : अध्यक्ष पद के उम्मीदवार अजय नाथ शाहदेव ने नामांकन के बाद कहा कि हम स्व. अमिताभ चौधरी जी के पदचिह्नों पर चलकर जेएससीए की गरिमा बनाए रखने और राज्य में क्रिकेट के विकास को नई ऊंचाई देने के लिए प्रतिबद्ध हैं.उन्होंने यह भी जोड़ा कि रांची स्टेडियम बनने के बाद यह पहला चुनाव है. जब स्व. चौधरी जी हमारे बीच नहीं हैं. उनकी अनुपस्थिति बेहद खल रही है.   टीम में अनुभव और युवाशक्ति का संतुलन : अजयनाथ शाहदेव ने कहा कि द टीम में शामिल सभी सदस्य झारखंड क्रिकेट को वर्षों से अपना योगदान देते आए हैं. हमारी टीम में सौरभ तिवारी और शाहबाज नदीम जैसे अनुभवी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर हैं. यह पूरी तरह समर्पित और संतुलित टीम है, जो क्रिकेट के प्रति गंभीर है और विकास के लिए संकल्पबद्ध हैं.   बड़ी संख्या में मौजूद रहे सदस्य और क्रिकेट प्रेमी : नामांकन दाखिल कार्यक्रम के दौरान कई प्रमुख सदस्य और क्रिकेट जगत की हस्तियां उपस्थित रहीं. इनमें निवर्तमान अध्यक्ष संजय सहाय, उपाध्यक्ष डॉ. नरेंद्र सिन्हा, पूर्व अध्यक्ष डॉ. नफीस अख्तर खान, राजेश वर्मा बॉबी, क्रिकेटर इशांक जग्गी, मोनू सिंह, सुनील साहू, पी.एन. सिंह, असीम कुमार सिंह, जय कुमार सिन्हा, मनोज यादव, विजय पुरी, शैलेन्द्र कुमार समेत बड़ी संख्या में जेएससीए सदस्य मौजूद थे.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही