Search

 
 
 

जेएससीए इंटर डिस्ट्रिक्ट अंडर-16 टूर्नामेंट : लोहरदगा, प सिंहभूम, लातेहार, धनबाद, जमशेदपुर और गिरिडीह की टीम सुपर लीग में

 
Ranchi : जेएससीए इंटर डिस्ट्रिक्ट अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट 2022-23 के छठे दिन सभी 6 ग्रुप के मुकाबले निर्धारित मैदान में खेले गए. हर ग्रुप के पहले स्थान पर रहने वाली टीम ने अगले चक्र में प्रवेश किया. शुक्रवार को गिरिडीह, खूंटी, लातेहार, कोडरमा, लोहरदगा और जामताड़ा ने अपने मुकाबले जीत कर पूरे अंक अर्जित किये. दिन का पहला मुकाबला जिला स्टेडियम लातेहार में मेजबान और गढ़वा के बीच खेला गया, जिसमें लातेहार ने छह विकेटों से हराकर सुपर लीग में प्रवेश किया. गढ़वा टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 31 वें ओवर में 101 रनों पर ढेर हो गयी. अंकित राज ने 25, मानष दीप ने 14, तरुण गौरव ने 13 तथा अमन राज चौहान ने 12 रन बनाये. लातेहार की ओर से उज्ज्वल कुमार सिंह ने चार, राजीव उरांव ने तीन व आनंद कुमार ने दो विकेट प्राप्त किये. जवाबी पारी खेलने उतरी लातेहार जिला की टीम 16वें ओवर में चार विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया. आदर्श विशाल ने नाबाद 52 गेंद में 75 रनों की आकर्षक पारी खेली. गढ़वा की ओर से अभिषेक कुमार दुबे ने दो तथा अंकित राज व यशराज ने एक-एक विकेट चटकाये. मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार लातेहार के आदर्श विशाल को लातेहार जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष पंकज कुमार सिंह ने प्रदान किया. मौके पर संघ के सचिव अमलेश कुमार सिंह, उपाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह, विष्णुदेव प्रसाद गुप्ता, सुरेंद्र प्रसाद, प्रकाश कुमार, नीरज कुमार सिंह , लाल आशीष नाथ सहदेव , दिलीप कुमार प्रसाद, अश्विनी सिंह व श्रवण महली मौजूद रहे.

जामताड़ा 49 रनों से विजयी

दिन का दूसरा मुकाबला टाटा डिगवाडीह स्टेडियम धनबाद में जामताड़ा और गोड्डा के बीच खेला गया, जिसमें जामताड़ा 49 रनों से विजयी रही. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए जामताड़ा ने 8 विकेट के नुकसान पर 243 रन बोर्ड पर लगाए, जिसमें अनिकेत लईक ने 55 और अंकित राज पाण्डेय ने नाबाद 53 रनों का योगदान दिया. गोड्डा की ओर से कुमार जयंत ने 2 विकेट लिए. दूसरी पारी में गोड्डा की टीम 194 रन बनाकर ढेर हो गई. टीम की ओर से वैभव यादव ने 46 रनों की पारी खेली. वहीं जामताड़ा के कृष अग्रवाल ने 3 और अंकित राज पांडेय ने 2 विकेट लिए. अंकित राज पाण्डेय को ऑल राउंड प्रर्दशन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया.

पलामू की टीम 114 रनों पर ढेर हो गई 

तीसरा मैच वेल्स क्रिकेट ग्राउंड हजारीबाग में पलामू और लोहरदगा के बीच खेले गए मुकाबले में लोहरदगा ने 5 विकेट से जीत दर्ज की. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पलामू की टीम 114 रनों पर ढेर हो गई. टीम की ओर से धीरज पाल ने 42 और रौशन मुंडा ने 26 रनों की पारी खेली. वहीं लोहरदगा की ओर से पीयूष और एमडी दानिश राजा ने 4-4 बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा. लक्ष्य का पीछा करने उतरी लोहरदगा की टीम 22.3 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 115 रन बनाकर जीत हासिल की. टीम की ओर से अभिषेक सिंह ने नाबाद 50 रनों की पारी खेली. वहीं पलामू की ओर से यश राज शर्मा ने 2 विकेट लिए. लोहरदगा के एमडी दानिश राजा को मैन ऑफ द मैच चुना गया.

आर्यन कुमार देव को मैन ऑफ द मैच चुना गया

दिन का चौथा मैच पुलिस लाइन मैदान चंदवारा कोडरमा में मेजबान और चतरा के बीच खेला गया, जिसमें कोडरमा ने 169 रनों की बड़ी जीत दर्ज की. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कोडरमा की टीम ने 10 विकेट के नुकसान पर 269 रन का स्कोर खड़ा किया. कोडरमा की ओर से अभय कुमार सिंह ने 56, अभिजीत यादव ने नाबाद 49 और प्रियांशु कुमार ने 33 रनों की पारी खेली. वहीं चतरा की ओर से विजय कुमार माली ने 4 विकेट लिए. लक्ष्य का पीछा करने उतरी चतरा की टीम 100 रन पर ढेर हो गई. कोडरमा की ओर से शानदार गेंदबाजी करते हुए आर्यन कुमार देव ने 4 और सिद्धांत शुभम ने 3 विकेट झटके. वहीं चतरा की ओर से अतुल कुमार ने 31 रनों की पारी खेली. आर्यन कुमार देव को मैन ऑफ द मैच चुना गया.

खूंटी के आदित्य राज को मैन ऑफ द मैच

पांचवां मुकाबला केकेएन स्टेडियम देवघर में खूंटी और साहिबगंज के बीच खेला गया, जिसमें खूंटी ने 41 रनाें से जीत दर्ज की. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए खूंटी ने 133 रन बनाये. साहिबगंज के सोनू उरांव ने 6 विकेट झटके. वहीं खूंटी के अंकित कुमार गिरी ने 37 और राहुल कुमार शर्मा ने 26 रनों की पारी खेली. दूसरी पारी में साहिबगंज के बल्लेबाजों को खूंटी के गेंदबाज आदित्य राज ने 6 विकेट लेकर लक्ष्य तक पहुंचने से रोक दिया और पूरी टीम 92 रनों पर सिमट गई. साहिबगंज की ओर से अमित राज ने सर्वाधिक 24 रन बनाए. खूंटी के आदित्य राज को मैन ऑफ द मैच चुना गया.

गिरिडीह के कुणाल कुमार साहू को मैन ऑफ द मैच चुना गया

दिन का आखिरी मुकाबला गिरिडीह स्टेडियम में सरायकेला-खरसावां और गिरिडीह के बीच खेला गया, जिसमें गिरिडीह ने 7 विकेट से जीत दर्ज की. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सरायकेला ने 10 विकेट खोकर 130 रन बनाए. टीम की ओर से जगदीश कामथे ने 33 रनों की पारी खेली. वहीं गिरिडीह के फुरकान अंसारी और सत्यम कुमार ने 3-3 विकेट लिए. लक्ष्य का पीछा करते हुए गिरिडीह ने 29.1 ओवर में 3 विकेट खोकर 134 रन बनाए और जीत दर्ज की. गिरिडीह की ओर से राणा शौर्य प्रताप ने नाबाद 43 और कुणाल कुमार साहू ने नाबाद 42 रनों की पारी खेली. वहीं सरायकेला के रुग्वेद संतोष चौधरी ने 2 विकेट लिए. गिरिडीह के कुणाल कुमार साहू को मैन ऑफ द मैच चुना गया. इसे भी पढ़ें – पार्टी">https://lagatar.in/rebel-congress-leaders-can-be-thrown-out-of-the-party/">पार्टी

से बाहर किए जा सकते हैं बागी कांग्रेसी नेता
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही