Search

 
 
 

गढ़वा में हंगामेदार रही जेएससीए की एजीएम, अब 7 सदस्यीय कमेटी करेगी नया मेंबर बनाने का फैसला

 
सदस्यों ने जेएससीए की कार्यशैली पर सवाल खड़ा किया Garhwa : झारखंड राज्य क्रिकेट संघ (जेएससीए) की वार्षिक आमसभा (एजीएम) में जमकर हंगामा हुआ. शनिवार को गढ़वा के होटल विनस इंटरनेशनल के बैंक्वेट हॉल में आयोजित एजीएम में लगभग 246 सदस्यों ने जेएससीए की कार्यशैली पर सवाल खड़ा किया. सदस्यों ने कहा कि एजीएम से कम से कम 10 दिन पहले सभी सदस्यों को साल भर के कार्य की रिपोर्ट मिल जानी चाहिए थी.  बैठक के समय एनुअल बुक मीटिंग मुहैया कराया जाना नियम विरुद्ध है. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/08/23-18.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

नए सदस्यों को शामिल करने को लेकर किया विरोध

हंगामे के बीच जब कुछ सदस्यों ने वोटिंग की मांग कर डाली, तो कमिटी ऑफ मैनेजमेंट ने बीच का रास्ता निकालते हुए मामले के निपटाने के लिए कमिटी बनाने का आग्रह किया. मिली जानकारी के अनुसार, नए सदस्यों को जेएससीए में शामिल करने को लेकर सदस्यों ने इसका विरोध किया. चाईबासा के असीम सिंह ने कहा कि जब 17 सदस्यों के नाम पर स्व. अमिताभ चौधरी के रहते ही मुहर लग गई थी, तो फिर 33 नए सदस्यों का नाम कहां से आ गया. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/08/22-20.jpg"

alt="" width="1162" height="650" />

7 सदस्यीय कमेटी में इनके नाम

हंगामे के बीच जेएससीए प्रबंधन ने इसको लेकर एक 7 सदस्यीय कमेटी बनाई, जो मेंबरशिप का विवाद निपटायेगी. इस कमेटी में पूर्व अध्यक्ष कुलदीप सिंह, पूर्व उपाध्यक्ष संजय सिंह, पूर्व उपाध्यक्ष अजय नाथ शाहदेव, वर्तमान उपाध्यक्ष डॉ नरेंद्र सिन्हा व वर्तमान कमिटी ऑफ मैनेजमेंट के सदस्य विनय सिंह का नाम शामिल है. इनके अलावा दो अन्य लोगों को भी इसमें जोड़े जाने के बाद कमिटी ऑफ मैनेजमेंट नए मेंबर बनाने का फैसला करेगी. इसे भी पढ़ें – सोनिया">https://lagatar.in/sonia-gandhi-reached-srinagar-visited-nigeen-lake-will-go-to-gulmarg-on-sunday-with-rahul-priyanka-robert-vadra/">सोनिया

गांधी श्रीनगर पहुंचीं, निगीन झील की सैर की, रविवार को राहुल, प्रियंका, रॉबर्ट वाड्रा के साथ गुलमर्ग जायेंगी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही