Ranchi : 18 महीने से बंद झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (Jharkhand State Livelihood Promotion Society)-जेएसएलपीएस के स्किल डेवलपमेंट सेंटर खोले जायेंगे. सेंटरों खुलने के साथ ही प्लेसमेंट गतिविधियां भी शुरू होंगी. जेएसएलपीएस के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर नैंसी सहाय की ओर से इस संबंध में आदेश जारी किया गया है. यह आदेश सभी प्रोजेक्ट एजेंसियों और आरएसईटीआई (Rural Self Employment Training Institute) निदेशकों के नाम जारी हैं, जिसमें कोविड के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए ट्रेनिंग सेंटर खोलने की बात की गयी है. इन केंद्रों के खुलने से दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना, रौशनी योजना और आरएसईटीआई प्रशिक्षण दिया जायेगा. जारी आदेश में लिखा है कोविड 19 दिशा निर्देशों के साथ सामान्य एहतियात भी सेंटरों में अपनायें जायें. इसके लिये जेएसएलपीएस की ओर से विशेष निर्देश जारी किये गये हैं. एजेंसियों और निदेशकों को इसके लिए सुरक्षा, स्वच्छता के संबंध में तैयारी करनी चाहिए. इसे भी पढ़ें- सिरमटोली">https://lagatar.in/flyover-will-be-built-from-sirmatoli-chowk-to-mecon-four-lane-road-will-be-built-from-newari-to-namkum/124902/">सिरमटोली
चौक से मेकॉन तक बनेगा फ्लाईओवर, नेवरी से नामकुम तक बनेगी फोरलेन सड़क
Olympics : कुश्ती का स्वर्णिम सफर समाप्त, रवि दहिया फाइनल में हारे, सिल्वर मेडल जीता
चौक से मेकॉन तक बनेगा फ्लाईओवर, नेवरी से नामकुम तक बनेगी फोरलेन सड़क
नये उम्मीदवारों के लिए योजना बनायें
इस आदेश में ट्रेनिंग सेंटर आने वाले नये उम्मीदवारों का भी जिक्र किया गया है. इसमें नये उम्मीदवारों को ट्रेनिंग देने और सेंटर तक आवागमन सुनिश्चित करने पर बल दिया गया है, जो उम्मीदवार पहले भी ट्रेनिंग ले रहे थे, उनके लिये भी योजना बनाने का निर्देश है. बता दें, जेएसएलपीएस की ओर से राज्य के युवाओं को ट्रेनिंग दी जाती है. ट्रेनिंग सेंटरों की संख्या जिलावार भिन्न है. इन सेंटरों की ओर से ट्रेनिंग के साथ उम्मीदवारों को रोजगार भी मुहैया कराया जाता है. जेएसएलपीएस के सेंटर एजेंसियां चलाती हैं. इसे भी पढ़ें- Tokyo">https://lagatar.in/tokyo-olympics-wrestlings-golden-journey-ends-ravi-dahiya-lost-in-the-final-won-the-silver-medal/124909/">TokyoOlympics : कुश्ती का स्वर्णिम सफर समाप्त, रवि दहिया फाइनल में हारे, सिल्वर मेडल जीता
Leave a Comment