Search

 
 
 

जमशेदपुर : कंज्यूमेक्स मेला में आए 200 लोगों ने स्वेच्छा से लिया नेत्रदान का संकल्प, भरा फॉर्म

 
Jamshedpur (Sunil Pandey) :  मारवाड़ी महिला मंच जमशेदपुर शाखा की ओर से आयोजित कंज्यूमेक्स मेला में सोमवार को शिक्षक दिवस का आयोजन किया गया. जिसमें ग्रेजुएट कॉलेज की प्रिंसिपल मुकुल खंडेलवाल को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया. वहीं मेले में नेत्रदान पखवाड़ा के अंतर्गत दो दिन में 200 लोगो ने स्वेच्छा से नेत्रदान का फॉर्म भरा. छह सितम्बर को मेला का समापन होगा. मंच अध्यक्ष वीणा अग्रवाल के नेतृत्व में आयोजित तीन दिवसीय कंज्यूमेक्स मेला में दुर्गा पूजा एवं दीपावली से संबंधित सही दाम पर एक ही छत के नीचे अनेक समान लोगों को मिल रहे हैं. प्रदर्शनी में आए हुए लोगों ने भी मेला की काफी प्रशंसा की. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-physical-examination-of-seven-differently-abled-persons-done-in-sadar-hospital-certificate-will-be-available-soon/">जमशेदपुर

: सात दिव्यांगों की सदर अस्पताल में हुई शारीरिक जांच, जल्द मिलेगा प्रमाण पत्र

26 वर्षों से आयोजित हो रहा है मेला

वीणा अग्रवाल ने बताया कि विगत 26 वर्षों से यह मेला मील का पत्थर साबित होता रहा है. कोरोना संक्रमण काल को छोड़कर हर वर्ष मेले का आयोजन किया जाता है. यह मेला महिला सशक्तिकरण की एक मिशाल है. जहां महिलाओं द्वारा निर्मित ज्यादातर उत्पाद प्रदर्शनी में लगाए गए हैं. तीन दिवसीय मेले के दूसरे दिन लोगों की अच्छी खासी भीड़ देखने को मिली. आयोजन को सफल बनाने में मंच की सभी महिलाओं का योगदान मिल रहा हैं. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-on-september-6-the-managing-director-of-tinplate-will-have-a-direct-dialogue-with-the-members-of-the-chamber/">जमशेदपुर

: 6 सितंबर को टिनप्लेट के प्रबंध निदेशक करेंगे चैंबर के सदस्यों से सीधा संवाद
  [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही