Search

 
 
 

जमशेदपुर : अधिवक्ता पिता-पुत्र के साथ मारपीट करने वाले पुलिसकर्मी पर कार्रवाई की मांग

 
Jamshedpur (Sunil Pandey) : जमशेदपुर बार एसोसिएशन के सदस्य अधिवक्ता देवेंद्र कुमार यादव एवं रोहित कुमार यादव (पिता-पुत्र) के साथ बागबेड़ा थाना के कांस्टेबल द्वारा मारपीट किए जाने का मामला तूल पकड़ते जा रहा है. इस मामले में पीड़ित अधिवक्ता की ओर से जहां वरीय पुलिस अधीक्षक से मारपीट करने वाले पुलिस कांस्टेबल की शिकायत की गई. वहीं  लॉयर्स डिफेंस का एक प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को जमशेदपुर जिला बार संघ के पूर्व अध्यक्ष एवं तदर्थ समिति के चेयरमैन लाला अजीत कुमार अंबस्ट से मुलाकात कर उन्हें इस मामले से जुड़ा मांग पत्र सौंपा एवं कार्रवाई की मांग की. लॉयर्स डिफेंस के अध्यक्ष परमजीत कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि इस मामले में जल्द कार्रवाई नहीं होने पर वकील आंदोलनात्मक रुख अख्तियार कर सकते हैं. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-rishu-anand-becomes-jps-topper-in-cbse-12th-second-topper/">जमशेदपुर

: रिषू आनंद बना सीबीएसई 12वीं में जेपीएस का टॉपर, तुहीना सेकेंड टॉपर

21 जुलाई को हुई थी मारपीट की घटना

अधिवक्ता पिता-पुत्र के साथ मारपीट की घटना 21 जुलाई को सुबह 11 बजे बागबेड़ा थाना अन्तर्गत चाईबासा बस स्टैंड के समीप हुई थी. घटना के समय अधिवक्ता पिता-पुत्र मोटरसायिकल से अपने परसूडीह स्थित आवास से कोर्ट जा रहे थे. उसी दौरान ट्राफिक पुलिस के द्वारा दोनों को रोका गया. वाहन जांच एवं रजिस्टर में नाम-पता दर्ज कराने को लेकर विवाद शुरु हुआ. जिसके बाद पुलिस कांस्टेबल ने अधिवक्ता रोहित कुमार यादव एवं उनके पिता के साथ मारपीट की. इस घटना की मोबाइल से शिकायत वरीय पुलिस अधीक्षक को दी गई. बाद में लिखित शिकायत सौंपा गया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-tempo-not-found-in-bodam-geruva-daughters-life-burnt/">जमशेदपुर:

बोड़ाम गेरूवा में नहीं मिली टेंपो, चली गयी बेटी की जान         

स्वास्थ्य मंत्री से कार्रवाई की मांग

वरीय पुलिस अधीक्षक, बार एसोसिएशन जमशेदपुर के बाद अधिवक्ताओं ने इस घटना की शिकायत सुबे के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता से भी की. बन्ना गुप्ता के अनुपस्थित रहने पर उनके प्रतिनिधि अधिवक्ता सुरेश कुमार शर्मा को ज्ञापन सौंपकर आवश्यक कार्रवाई की मांग की गई. प्रतिनिधिमंडल में अधिवक्ता जितेंद्र कुमार सिंह, राजेश कुमार श्रीवास्तव, अक्षय कुमार झा, चंदन कुमार यादव, नवीन प्रकाश, भूषण गोप, अमित कुमार के अलावे 50 से ज्यादा अधिवक्ता मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-working-in-uncertainties-is-an-important-part-of-life-gaurav-ahluwalia/">जमशेदपुर

: अनिश्चितताओं में काम करना जीवन का अहम अंग है : गौरव अहलूवालिया
  [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही