Search

 
 
 

जमशेदपुर: होमगार्ड राहुल ने गला दबाकर की पत्नी की हत्या

 
Jamshedpur (Ashok kumar) : एमजीएम अस्पताल में चालक का काम करने वाला होमगार्ड राहुल सिंह ने अपनी पत्नी निकिता सिंह (24) की गला दबाकर हत्या करने के बाद शव को टिनप्लेट अस्पताल में पहुंचाकर देर रात वहां से फरार हो गया. उसने अस्पताल में कहा कि वह एटीएम से रुपये निकालने के लिये जा रहा है उसके बाद से वह नहीं लौटा. इसके बाद घटना की जानकारी गोलमुरी पुलिस को दी गयी. पुलिस ने देर रात को ही राहुल की गिरफ्तारी के लिये उसके आवास पर छापेमारी की थी, लेकिन वह नहीं मिला. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-brother-in-law-arrested-in-murder-of-female-constable-mother-and-daughter/">जमशेदपुर:

महिला सिपाही, मां व बेटी की हत्या में देवर गिरफ्तार

दिन में पत्नी को लेकर गया था एमजीएम अस्पताल

होमगार्ड राहुल सिंह गुरुवार की दोपहर के समय अपनी पत्नी को लेकर एमजीएम अस्पताल में गया हुआ था. तब वह अस्पताल के बाहर खड़ी वैन में ही पत्नी के साथ मारपीट कर रहा था. तब लोगों ने उसे मना भी किया था.

परिजनों ने लगाया हत्या करने का आरोप

घटना के बाद निकिता की मां सरोज देवी ने बताया कि दोनों ने प्रेम-संबंध के बाद कोर्ट में अक्तूबर 2020 में शादी की थी. शादी के बाद मायका पक्ष की ओर से नकद 2 लाख रुपये दहेज भी दिया गया था. आनंदनगर में बेटी को रखे हुये था. गुरुवार की रात के 9.30 बजे बेटी से अंतिम बार बातचीत हुई थी. बेटी ने कहा कि पति रुपये के लिये टार्चर करता है. नितिका का दो बच्चा है. इसमें एक बच्चा 14 माह का और दूसरा एक माह का है. अभी दोनों बच्चा नानी के पास ही रह रहा है.

रात के 2 बजे पहुंची थी गोलमुरी पुलिस

सरोज देवी ने बताया कि गोलमुरी पुलिस रात के 2 बजे उसके आवास पर पहुंची हुई थी. इस बीच पुलिस ने राहुल का पता पूछा था. साथ ही घटना के कारणों के बारे में पूछा था. इस बीच परिवार के लोगों ने पूरी कहानी बतायी. इसे भी पढ़ें : ईडी">https://lagatar.in/pm-narendra-modi-is-making-ed-a-weapon-defaming-congress-and-accusing-sonia-gandhi/">ईडी

को हथियार बना कांग्रेस को बदनाम व सोनिया गांधी पर आरोप लगा रहे पीएम नरेंद्र मोदी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही