Search

 
 
 

जमशेदपुर : उत्तर प्रदेश संघ के अधिकांश पदों पर टीम परिवर्तन की जीत पर महेंद्र पांडेय ने दी बधाई

 
Jamshedpur ( Sunil Pandey) :उत्तर प्रदेश संघ के रविवार को संपन्न चुनाव में टीम अखिलेश दुबे की ओर से अधिकांश पदों पर जीत दर्ज करने पर समाजसेवी महेन्द्र कुमार पांडेय ने पूरी टीम को बधाई दी. उन्होंने कहा कि अखिलेश दुबे के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश संघ अपनी शैक्षणिक एवं सामाजिक गतिविधियों को नया आयाम देगा. वहीं शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव संपन्न कराने के लिए चुनाव पदाधिकारी को साधूवाद दिया. ज्ञात हो कि संघ के अध्यक्ष पद पर खड़े अखिलेश दुबे ने अपने प्रतिद्वंदी विजय सिंह राणा को 25 वोट के अंतर से पराजित कर दिया. अखिलेश दुबे को जहां 89 वोट मिले वहीं विजय सिंह राणा को 64 वोट मिले. विपक्षी टीम से महासचिव डीपी शुक्ला मात्र एक वोट से जीत पाए. शुक्ला को 78 वोट मिले, जबकि उनके प्रतिद्वंदी हरिश्चंद्र तिवारी को 77 वोट मिले. वहीं उपाध्यक्ष का दोनों पद टीम परिवर्तन के खाते में गया. टीम परिवर्तन से उपाध्यक्ष पद के उम्मीदवार रवि कुमार दुबे को 93 और ओंकारनाथ सिंह को 78 वोट मिले. दोनों ही विजयी रहे. कोषाध्यक्ष का पद भी टीम परिवर्तन के खाते में गया. जबकि चार कार्यकारिणी सदस्यों में टीम परिवर्तन के तीन सदस्यों ने जीत दर्ज की. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-congressmen-protest-against-inhumanity-with-women-in-manipur-by-taking-out-a-candle-march/">जमशेदपुर

: मणिपुर में महिलाओं से अमानवीयता पर कांग्रेसियों ने कैंडल मार्च निकालकर जताया विरोध
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही