Search

 
 
 

जमशेदपुर : मंत्री मिथिलेश ठाकुर से मिला घंटी आधारित शिक्षक संघ का प्रतिनिधिमंडल, सेवा विस्तार का मिला आश्वासन

 
Jamshedpur (Sunil Pandey) : झारखण्ड विश्वविद्यालय संविदा आधारित शिक्षक संघ का एक प्रतिनिधिमंडल संघ के प्रदेश अध्यक्ष राकेश कुमार पाण्डेय की अध्यक्षता में राज्य के पेयजल और स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर से मंगलवार को मिला. इस दौरान घंटी आधारित शिक्षकों की समस्याओं को मंत्री के समक्ष रखा गया. मंत्री को बताया गया कि जेपीएससी के द्वारा आयोजित बहाली में घंटी आधारित शिक्षकों को अतिभार का लाभ देनें, यूजीसी के द्वारा तय ग्रेड पे प्रदान करने, सेवा विस्तार प्रदान करने जैसे मुद्दों शामिल हैं. मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि उनकी मांगों को लेकर सरकार गंभीर है. इस संबंध में उनकी मुख्यमंत्री से वार्ता हुई है. मुख्यमंत्री का रुख सकारात्मक हैं. जल्द कोई रास्ता निकलेगा. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-accused-of-misusing-account-opening-acquitted/">जमशेदपुर:

खाता खुलवाकर गलत इस्तेमाल करने का आरोपी बरी

11 महीने का मिलेगा सेवा विस्तार

मंत्री ने प्रतिनिधिमंडल में शामिल सदस्यों को जानकारी दी कि फिलहाल उच्च शिक्षा एवं तकनीकी विभाग के द्वारा घंटी आधारित शिक्षकों की सेवा विस्तार की फाइल बढाई गई हैं. जिसमें 11 महीने के सेवा विस्तार का जिक्र हैं. उन्होंने आश्वस्त किया कि जल्द ही विश्व विद्यालय के घंटी आधारित शिक्षकों की अन्य मांगों पर सरकार सकारात्मक निर्णय लेगी. प्रतिनिधि मंगल में डॉ. कमलेश कुमार कमलेन्दू , डॉ. पुष्पा सिंह, डॉ. पियाली विश्वास आदि शामिल थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-accused-of-raping-a-girl-who-went-to-the-fair-at-manushmudia-ashram-acquitted/">जमशेदपुर:

मेला घुमने गयी युवती से मानुषमुड़िया आश्रम में दुष्कर्म का आरोपी बरी
  [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही