Jamshedpur ( Sunil Pandey) : ईद पर्व को लेकर जिले के दोनों अनुमंडलों में थाना शांति समिति के सदस्यों के साथ पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने सोमवार को बैठक की. इस दौरान शांति एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मनाने पर चर्चा हुई. धालभूम अनुमंडल क्षेत्र के सीतारामडेरा एवं सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के शांति समिति सदस्यों के साथ तारापोर स्कूल सभागार में जिला परिवहन पदाधिकारी दिनेश रंजन तथा जिला खनन पदाधिकारी संजय शर्मा ने बैठक की. जिला परिवहन पदाधिकारी ने सभी से अपील करते हुए कहा कि पर्व के दौरान किसी भी प्रकार से विधि व्यवस्था बनाए रखने में बाधक नहीं बनें बल्कि जिला प्रशासन का सहयोग करें. उन्होने कहा कि पूरा जिला प्रशासन आप सभी के साथ है. इसी तरह अपर उपायुक्त जयदीप तिग्गा ने बर्मामाइंस एवं जुगसलाई थाना में बैठक कर लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-during-excavation-for-drain-construction-in-harhargutu-people-created-ruckus-when-slab-broke-work-stopped/">जमशेदपुर
: हरहरगुटू में नाली निर्माण के लिए खुदाई के दौरान स्लैब टूटने पर लोगों ने किया हंगामा, काम बंद कराया
: डबल डेकर एलिवेटेड कॉरिडोर निर्माण में बाधक बन रहा अतिक्रमण, डीसी ने दिया हटाने का निर्देश [wpse_comments_template]
: हरहरगुटू में नाली निर्माण के लिए खुदाई के दौरान स्लैब टूटने पर लोगों ने किया हंगामा, काम बंद कराया
सोशल मीडिया में अफवाह फैलाने से बचें
अपर उपायुक्त ने कहा कि विधि व्यवस्था बनाए रखने में प्रत्येक नागरिक से सहयोग अपेक्षित है. किसी भी तरह की असामाजिक गतिविधि की जानकारी प्रशासन को दें. सोशल मीडिया पर अपुष्ट खबरों को फॉर्वर्ड करने से बचें. दूसरी ओर एएसपी सिटी सुमित अग्रवाल, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर दीपू कुमार, सीओ जमशेदपुर अमित कुमार ने परसुडीह एवं सुंदरनगर तथा एसडीओ घाटशिला ने मुसाबनी एवं घाटशिला थाना में शांति समिति सदस्यों के साथ बैठक कर ईद का पर्व हर्षोल्लास एवं आपसी भाईचारे के साथ मनाने तथा विधि व्यवस्था के संधारण में प्रशासन का सहयोग करने की अपील की. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-encroachment-becoming-a-hindrance-in-the-construction-of-double-decker-elevated-corridor-dc-gave-instructions-to-remove-it/">जमशेदपुर: डबल डेकर एलिवेटेड कॉरिडोर निर्माण में बाधक बन रहा अतिक्रमण, डीसी ने दिया हटाने का निर्देश [wpse_comments_template]