Jamshedpur (Ashok kumar) : सिदगोड़ा थाना क्षेत्र से 22 जुलाई को लूटी गयी सोने की चेन की खरीदारी करने के मामले में सिदगोड़ा पुलिस ने रविवार को छापेमारी करके आरोपी सोनार को गिरफ्तार कर लिया है. सोनार का नाम राजेंद्र कुमार वर्मा है और वह कदमा के शास्त्रीनगर ब्लॉक नंबर पांच का रहने वाला है. उसके पास से पुलिस ने सोने की चेन और गलाया हुआ सोना भी बरामद किया है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-two-arrested-for-battery-theft-from-407-from-sidgora/">जमशेदपुर:
सिदगोड़ा में 407 से बैट्री चोरी में दो गिरफ्तार
साकची में हथियार का भय दिखा 80 हजार की लूट [wpse_comments_template]
सिदगोड़ा में 407 से बैट्री चोरी में दो गिरफ्तार
पहली बार गिरफ्त में आया है सोनार राजेंद्र
सिदगोड़ा थाना प्रभारी रंजीत कुमार ने बताया कि कदमा का रहने वाला सोनार राजेंद्र कुमार वर्मा पहली बार पुलिस की गिरफ्त में आया है. उसकी गिरफ्तारी अप्राथमिक अभियुक्त विकास प्रसाद साह को रिमांड पर लेकर पूछताछ करने के बाद की गयी थी. उसने ही पुलिस को बताया था कि उसने लूट की चेन को सोनार राजेंद्र वर्मा के यहां बेची थी. इसके बाद पुलिस ने उसके यहां छापेमारी करके गिरफ्तार कर लिया. रविवार को विकास और राजेंद्र दोनों को पुलिस ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-loot-of-80-thousand-showed-fear-of-weapons-in-sakchi/">जमशेदपुर:साकची में हथियार का भय दिखा 80 हजार की लूट [wpse_comments_template]
Leave a Comment