Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : शिक्षा मंत्री के निधन के कारण जिले में दो दिन रहेगा राजकीय शोक, राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका

Jamshedpur ( Sunil Pandey) : झारखंड के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता मंत्री तथा उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग के मंत्री एवं जगरन्नाथ महतो के असामयिक निधन से सुबे में शोक की लहर है. झारखंड सरकार ने मंत्री के निधन पर दो दिन (6 एवं 7 अप्रैल) का राजकीय शोक घोषित किया है. इस दौरान राज्य सरकार के सभी सरकारी भवनों पर राष्ट्र ध्वज आधे झुके रहेंगे तथा किसी प्रकार का राजकीय समारोह आदि आयोजित नहीं किया जाएगा. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-officer-union-reiterates-resolution-for-better-production-with-worship-and-cake-cutting-in-tata-motors/">जमशेदपुर

: टाटा मोटर्स में पूजा एवं केक कटिंग के साथ बेहतर उत्पादन का अधिकारी-यूनियन ने संकल्प दोहराया

जिला मुख्यालय का झुका राष्ट्रीय ध्वज

राज्य सरकार के मंत्रीमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग की ओर से राजकीय शोक की घोषणा के साथ ही पूर्वी सिंहभूम जिला मुख्यालय में फहरा राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका दिया गया. साथ ही कार्यालय में अवकाश घोषित कर दिया गया. इससे पहले 9 जुलाई 2022 को जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे के निधन तथा ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ-2 के निधन के कारण 11 सितंबर को राजकीय शोक घोषित किया गया था. दूसरी ओर बृहस्पतिवार को सरकारी कार्यालय बंद रहने की सूचना विलंब से मुख्यालय पहुंचने के कारण कई पदाधिकारी-कर्मचारी मुख्यालय पहुंच चुके थे. सरकार के निर्णय की जानकारी होने के बाद कार्यालय बंद कर दिया गया. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-death-sentence-to-deepak-the-killer-of-two-daughters-wife-and-tuition-teacher/">जमशेदपुर

: दो बेटी, पत्नी व ट्यूशन टीचर के हत्यारे दीपक को फांसी की सजा 
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही