Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

स्नातकोत्तर प्रशिक्षित शिक्षक के 3120 पदों के लिए JSSC ने निकाला विज्ञापन

  • नियमित नियुक्ति (सीधी भर्ती) के लिए 2137 और सीमित भर्ती
  • (कार्यरत टीजीटी शिक्षकों के लिए आरक्षित) 718 पदों पर होगी नियुक्ति
  • बैकलॉग पदों में 204 पदों पर सीधी भर्ती और 61 पदों पर सीमित भर्ती होगी
  • 25 अगस्त से शुरू होगी आवेदन भरने की प्रक्रिया, अंतिम तिथि 23 सितंबर
Nitesh Ojha Ranchi : झारखंड में प्रशिक्षित शिक्षकों के 3120 पदों पर वैकेंसी आयी है. इसे लेकर जेएसएससी ने विज्ञापन जारी किया है. झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) ने प्लस टू (स्नातकोत्तर प्रशिक्षित शिक्षक) नियुक्ति का विज्ञापन बुधवार शाम को जारी किया. नियमित 2855 पदों पर और बैकलॉग के 265 पदों पर स्नातकोत्तर शिक्षकों की नियुक्ति होगी. 2855 पदों में से 2137 पदों पर नियमित नियुक्ति (सीधी नियुक्ति) होगी. वहीं, 718 पदों पर सीमित भर्ती (कार्यरत टीजीटी शिक्षकों के लिए आरक्षित) से स्नातक प्रशिक्षित शिक्षकों की नियुक्ति होगी. सीमित भर्ती में अगर इसमें योग्य अभ्यर्थी नहीं मिलेंगे तो सीधी भर्ती वाले अभ्यर्थियों से ये पद भरे जा सकेंगे. इसे पढ़ें- 6">https://lagatar.in/india-south-africa-one-day-match-will-now-be-played-in-ranchi-on-october-9-instead-of-6/">6

के बदले अब 9 अक्टूबर को रांची में खेला जाएगा भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच वन डे मैच
इसी तरह बैकलॉग पदों में 265 पदों के लिए नियुक्ति प्रक्रिया होगी. इसमें 204 पदों पर सीधी भर्ती और 61 पदों पर सीमित भर्ती होगी. इसके लिए 25 अगस्त से ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू होगी, जबकि 23 सितंबर तक अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे. आवेदक जेएसएससी के ऑफशियल वेबसाइट पर नियुक्ति और पदों का विवरण देख सकते हैं. प्लस टू के स्नातकोत्तर शिक्षकों के लिए कंप्यूटर आधारित मुख्य परीक्षा एक चरण में होगी. इसमें वस्तुनिष्ट और बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे. पेपर वन में सामान्य ज्ञान और हिंदी की 100 अंक की प्रश्न रहेंगे, वहीं पेपर टू में जिस विषय की परीक्षा होनी है, उसके 300 अंक के प्रश्न रहेंगे. पेपर वन क्वालिफाइंग पेपर होगा, लेकिन इसमें 33 अंक लाना अनिवार्य होगा. 33 फीसदी अंक लाने पर ही संबंधित अभ्यर्थी के दूसरे पेपर की जांच की जाएगी. पेपर टू में आने वाले अंक के आधार पर मेधा सूची तैयार की जाएगी. इसमें 50 प्रतिशत अंक लाना अनिवार्य होगा, वहीं अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति के अभ्यर्थियों को 45 फीसदी अंक लाना होगा. इसे भी पढ़ें- साहिबगंज">https://lagatar.in/sahibganj-sensation-due-to-the-murder-of-retired-army-jawan-in-jirwabari-dead-body-found-on-the-side-of-the-railway-track-near-the-house%e0%a4%b8%e0%a4%be%e0%a4%b9%e0%a4%bf%e0%a4%ac%e0%a4%97/">साहिबगंज

: जिरवाबाड़ी में रिटायर्ड सेना जवान की हत्या से सनसनी, घर के पास रेल पटरी के किनारे मिली लाश
2137 पदों पर सीधी नियुक्ति के तहत जीव विज्ञान में 218, रसायन शास्त्र में 227, भूगोल में 164, हिंदी में 163, अर्थशास्त्र में 167, इतिहास में 182, संस्कृत में 169, भौतिक में 251, गणित में 185, वाणिज्य मे 200, अंग्रेजी में 211 पदों पर नियुक्ति की जाएगी. वहीं, 718 सीमित भर्ती (केवल टीजीटी शिक्षक के लिए आरक्षित) पदों के लिए जीव विज्ञान में 73, रसायन शास्त्र में 75, भूगोल में 54, हिंदी में 54, अर्थशास्त्र में 55, इतिहास में 61, संस्कृत में 58, भौतिक शास्त्र में 85, गणित में 63, वाणिज्य में 67, अंग्रेजी में 73 पदों पर नियुक्ति की जाएगी. इसी तरह बैकलॉग के कुल 204 सीधी भर्ती पदों में रसायन शास्त्र में 30, संस्कृत में 18, भौतिक शास्त्र में 45, गणित में 72, वाणिज्य में 17, अंग्रेजी में 22 पदों पर नियुक्ति की जाएगी. 61 सीमित पदों (केवल टीजीटी के लिए आरक्षित) भर्ती में रसायन शास्त्र में 10, संस्कृत में 04, भौतिक शास्त्र में 14, गणित में 23, वाणिज्य में 05, अंग्रेजी में 05 पदों पर नियुक्ति की जाएगी. इसे भी पढ़ें- हजारीबाग:">https://lagatar.in/hazaribagh-the-criminals-snatched-the-atm-from-the-girl-threatening-to-kidnap-her-brother-the-victim-was-wandering/">हजारीबाग:

 भाई के अपहरण की धमकी दे युवती से अपराधियों ने छीना ATM, भटक रही पीड़िता
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही