Search

 
 
 

JSSC ने रद्द की झारखंड डिप्लोमा स्तरीय संयुक्त परीक्षा, अधिसूचना जारी

 
Ranchi: रांची, बोकारो और पूर्वी सिंहभूम में संपन्न झारखंड डिप्लोमा स्तर संयुक्त परीक्षा को रद्द कर दिया गया है. झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने इस संदर्भ में सोमवार को अधिसूचना जारी कर दी है. आयोग की तरफ से बताया गया है कि परीक्षा की अगली तारीख आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जल्द प्रकाशित की जाएगी. [pdfjs-viewer url="https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/07/Notice-regarding-Cancellation-of-examination-under-JDLCCE-2021.pdf"

attachment_id="368979" viewer_width=100% viewer_height=800px fullscreen=true download=true print=true] बता दें कि झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की डिप्लोमा स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के प्रश्नपत्र लीक होने के आरोप लगे थे. इस संदर्भ में लगातार">http://lagatar.in">लगातार

अभ्यर्थियों द्वारा विरोध प्रदर्शन किया जा रहा था. सोमवार को भी नाराज अभ्यर्थियों ने राजभवन के समक्ष धरना प्रदर्शन कर परीक्षा को रद्द करने की मांग की थी. इससे पहले अभ्यर्थियों ने आयोग के अध्यक्ष सुधीर त्रिपाठी से मिलकर प्रश्नपत्र लीक होने का आरोप लगाते हुए ज्ञापन सौंपा था. आरोप के साक्ष्य भी दिए गये थे. अभ्यर्थियों के अनुसार, अध्यक्ष ने मामले की जांच कराने का आश्वासन दिया था. हुए जांच के बाद जो साक्ष्य मिले, उसके तहत आयोग ने सोमवार शाम को परीक्षा रद्द करने की अधिसूचना जारी कर दी है. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही