Search

 
 
 

JSSC-CGL परीक्षा कराने वाली एजेंसी सतवत इन्फो सोल प्रा. लि. की याचिका HC से खारिज

 
Ranchi :  झारखंड हाईकोर्ट से 28 जनवरी को JSSC- CGL परीक्षा आयोजित कराने वाली आउटसोर्सिंग एजेंसी सतवत इन्फो सोल प्राइवेट लिमिटेड को एक बार फिर बड़ा झटका लगा है. अदालत ने JSSC द्वारा एजेंसी को ब्लैक लिस्टेड किये जाने के एकल पीठ के आदेश को बरकरार रखते हुए आउटसोर्सिंग एजेंसी की याचिका खारिज कर दी है. दरअसल जेएसएसी-सीजीएल परीक्षा का पेपर लीक होने के बाद JSSC ने परीक्षा कराने वाली एजेंसी सतवत इन्फो सोल प्राइवेट लिमिटेड को नोटिस जारी कर जवाब मांगा था कि क्यों न इस कंपनी को ब्लैक लिस्टेड किया जाये. JSSC से मिले नोटिस को चुनौती देते हुए एजेंसी ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की थी. सिंगल बेंच ने एजेंसी को ब्लैक लिस्टेड करने के आदेश को सही ठहराया था. जेएसएससी की ओर से अधिवक्ता संजोय पीपरवाल ने बहस की.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही