Ranchi : जेएसएससी सीजीएल पेपर लीक मामले में झारखंड सीआईडी की ओर से बड़ा कदम उठाया गया है. सीआईडी ने आम लोगों से अपील करते हुए कहा है कि जेएसएससी सीजीएल परीक्षा-2023 में कथित गड़बड़ी और अनियमितता के संबंध में किसी परीक्षार्थी अथवा अन्य किसी के पास कोई साक्ष्य (अभिलेख, ऑडियो-वीडियो) या कोई अन्य जानकारी है तो मोबाइल नंबर 9934309058 और ई-मेल आईडी sp-cid@jhpolice.gov.in पर उपलब्ध करा सकते है. इसके अलावा इस संबंध में किसी भी कार्य दिवस पर कार्यालय में स्वयं उपस्थित होकर अनुसंधानकर्ता से मिलकर जानकारी उपलब्ध करवाई जा सकती है. पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जायेगी.
JSSC CGL पेपर लीक मामला: CID ने जारी किया मोबाइल नंबर, कहा, किसी के पास कोई साक्ष्य हो, तो करायें उपलब्ध
Last Updated: Jan 04, 2025 12:00 AM (IST)