Search

 
 
 

JSSC-CGL पेपर लीक : CID का कोडरमा में देर रात छापा, दो लोग हिरासत में

Koderma News : CID की टीम ने गोलवाढाब में कुछ लोगों से पूछताछ की. इस दौरान टीम दो लोगों को दो लोगों को अपने साथ ले गई. दोनों से रांची में पूछताछ किए जाने की बात सामने आ रही है.
 
अपराध अनुसंधान विभाग की सांकेतिक तस्वीर

Koderma News :   जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा में कथित पेपर लीक मामले में सीआईडी की कार्रवाई लगातार जारी है. इसी कड़ी में टीम ने देर रात कोडरमा जिले के डोमचांच थाना क्षेत्र स्थित गोलवाढाब में छापेमारी की.

 

जानकारी के अनुसार, CID की टीम ने गोलवाढाब में कुछ लोगों से पूछताछ की. इस दौरान टीम दो लोगों को दो लोगों को अपने साथ ले गई. दोनों से रांची में पूछताछ किए जाने की बात सामने आ रही है.

 

CID की इस कार्रवाई को JSSC-CGL मामले में चल रही जांच से जोड़कर देखा जा रहा है. जांच एजेंसी परीक्षा में कथित पेपर लीक, अभ्यर्थियों की सेटिंग और प्रश्न-उत्तर उपलब्ध कराने वाले नेटवर्क की कड़ियां खंगाल रही है. इसी क्रम में अलग-अलग जिलों में संदिग्ध लोगों से पूछताछ और छापेमारी की जा रही है.

 

गोलवाढाब से दो लोगों को साथ ले जाने की खबर के बाद स्थानीय स्तर पर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं. हालांकि, CID की ओर से अभी तक दोनों के नाम और उनकी कथित भूमिका को लेकर आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही