Search

 
 
 

JSSC-CGL पेपर लीक : छह आरोपियों की बेल पर सुनवाई पूरी

 
  • जमानत याचिका पर 9 मई को फैसला सुनायेगा कोर्ट
Ranchi : साल 2024 में हुई JSSC-CGL परीक्षा पेपर लीक केस के छह आरोपियों की बेल पर रांची सीआईडी की विशेष कोर्ट में सुनवाई पूरी हो चुकी है. बचाव पक्ष और सीआईडी की ओर से बहस पूरी होने के बाद कोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है. अब कोर्ट कुंदन कुमार, रोबिन कुमार, अखिलेश कुमार, गौरव कुमार और अभिलाष कुमार की जमानत याचिका पर 9 मई को फैसला सुनायेगा. गौरतलब है कि पिछले साल 21 और 22 सितंबर को झारखंड के सभी जिलों में JSSC-CGL परीक्षा तीन पालियों में आयोजित की गयी थी. इस परीक्षा में कथित तौर पर धोखाधड़ी और गड़बड़ी की शिकायतें सामने आयी थीं. सीआईडी जांच में खुलासा हुआ कि परीक्षा से पहले ही एक गिरोह सक्रिय था, जो अभ्यर्थियों को प्रश्नपत्र लीक होने का झांसा देकर पैसे वसूल रहा था. इस गिरोह ने कई उम्मीदवारों को दिग्भ्रमित कर उनसे बड़ी रकम वसूली.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही