Advertisement

JSSC का परीक्षा कैलेंडर जारी, 13 परीक्षाएं हैं प्रस्तावित

Ranchi: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने वर्ष 2025-2026 के लिए संभावित परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया है. इस कैलेंडर में विभिन्न विभागों के लिए आयोजित की जाने वाली 13 प्रमुख प्रतियोगी परीक्षाओं की तिथियां, आवेदन की स्थिति, परीक्षा का माध्यम तथा पदों की कुल संख्या जैसी महत्वपूर्ण जानकारियां शामिल हैं. सभी परीक्षाएं CBT (कंप्यूटर आधारित टेस्ट) और OMR (ऑप्टिकल मार्क रीडर) माध्यम से आयोजित की जाएंगी. परीक्षाओं की संभावित तिथियां मई 2025 से नवम्बर 2025 के बीच निर्धारित हैं. प्रमुख परीक्षाएं और विवरण 1. झारखंड महिला पर्यवेक्षक प्रतियोगिता परीक्षा-2023 - परीक्षा माध्यम: CBT - परीक्षा तिथि: मई 2025 - कुल पद: 488 2. झारखंड पोस्टल सहायक प्रतियोगिता परीक्षा-2023 - परीक्षा माध्यम: OMR - परीक्षा तिथि: जुलाई 2025 - कुल पद: 455 3. झारखंड उद्योग पर्यवेक्षक प्रतियोगिता परीक्षा-2023 - परीक्षा माध्यम: OMR - परीक्षा तिथि: नवम्बर 2025 - कुल पद: 580 4. झारखंड विभिन्न विभागों में संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2023 - परीक्षा माध्यम: CBT - परीक्षा तिथि: अगस्त 2024 में संभावित - कुल पद: 26001 5. झारखंड आशुलिपिक प्रतियोगिता परीक्षा-2023 - परीक्षा माध्यम: OMR - कुल पद: 4919 6. झारखंड पारा मेडिकल संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2023 - परीक्षा माध्यम: CBT - परीक्षा तिथि: जून 2025 - कुल पद: 2532 7. कंप्यूटर ज्ञान एवं हिन्दी टाइपिंग (कनिष्ठ लिपिकीय) प्रतियोगिता परीक्षा-2023 - परीक्षा माध्यम: OMR - कुल पद: 883 8. झारखंड सचिवालय आशुलिपिकीय चयन परीक्षा-2024 - परीक्षा माध्यम: CBT - कुल पद: 455 9. झारखंड ट्रांसलेटर (अनुवादक) प्रतियोगिता परीक्षा-2023 - परीक्षा माध्यम: CBT - कुल पद: 492 10. झारखंड लैब असिस्टेंट प्रतियोगिता परीक्षा-2024 - परीक्षा माध्यम: OMR - कुल पद: 510 11. झारखंड वैज्ञानिक सहायक प्रतियोगिता परीक्षा-2025 - परीक्षा माध्यम: CBT - कुल पद: 23 12. झारखंड पुलिस वायरलेस निरीक्षक संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2025 - परीक्षा माध्यम: OMR - कुल पद: 975 13. झारखंड ट्रांसलेटर (तकनीकी/विशिष्ट) प्रतियोगिता परीक्षा-2025 - परीक्षा माध्यम: CBT - कुल पद: 895 https://lagatar.in/wp-content/uploads/2025/04/4-28.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इसे भी पढ़ें – पीएम">https://lagatar.in/pm-modi-reached-varanasi-inaugurated-and-laid-the-foundation-stone-of-44-projects-worth-rs-3880-crore/">पीएम

मोदी वाराणसी पहुंचे, 3,880 करोड़ की 44 परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया