Search

 
 
 

JSSC उत्पाद सिपाही परीक्षा 2023: शॉर्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थियों की मेडिकल जांच 1 जुलाई से

Ranchi : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने झारखंड उत्पाद सिपाही प्रतियोगिता परीक्षा-2023 के तहत शॉर्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थियों की चिकित्सीय जांच (मेडिकल टेस्ट) को लेकर आवश्यक सूचना जारी की है.
 

Ranchi : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने झारखंड उत्पाद सिपाही प्रतियोगिता परीक्षा-2023 के तहत शॉर्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थियों की चिकित्सीय जांच (मेडिकल टेस्ट) को लेकर आवश्यक सूचना जारी की है.

इसे भी पढ़ें...


मेडिकल जांच 1 जुलाई 2026 से 14 जुलाई 2026 तक (रविवार एवं सार्वजनिक अवकाश को छोड़कर) प्रतिदिन पूर्वाह्न 10:00 बजे से अपराह्न 3:00 बजे तक सदर अस्पताल, रांची के आठवें तल स्थित ऑडिटोरियम में होगी. जिन अभ्यर्थियों की मेडिकल जांच निर्धारित तिथि पर नहीं हो सकेगी, उन्हें 17 और 18 जुलाई 2026 को अंतिम अवसर दिया जाएगा. 


आयोग ने सभी शॉर्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थियों को निर्धारित समय पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होने का निर्देश दिया है. अभ्यर्थियों को अपने साथ परीक्षा का प्रवेश पत्र, दो नवीनतम पासपोर्ट आकार के रंगीन फोटो और फोटोयुक्त पहचान पत्र (आधार कार्ड, वोटर आईडी, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट आदि) अनिवार्य रूप से लाना होगा.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही