Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

JSSC स्नातक परीक्षा की नई नियमावली, जेनरल के लिए 40 व SC-ST के लिए 32% कट ऑफ मार्क्स तय

Exclusive news lagatar
  • आदिम जनजाति के उम्मीदवारो के लिए 30 फीसदी होगा न्यूनतम मार्क्स.
  • पीटी परीक्षा के बाद मुख्य परीक्षा के लिए चयन प्रारंभिक परीक्षा में प्राप्त अंक के आधार पर आयोग द्वारा अभ्यर्थियों की मेधा सूची तैयार की जाएगी.
  • कुल रिक्ति के 15 गुणा अभ्यर्थियों की मेघा क्रमानुसार प्रारंभिक चयन सूची तैयार की जाएगी.
  • सूची में किसी कोटि (उदग्र एवं क्षैतिज) के अभ्यर्थियों का प्रतिनिधित्व रिक्ति के 15 गुणा से कम होने पर उस कोटि के अतिरिक्त अभ्यर्थियों को भी मुख्य परीक्षा के लिए चयनित किया जाएगा.
  • मुख्य परीक्षा के लिए सभी कोटि के अंतिम चयनित अभ्यर्थी के बराबर प्राप्तांक लाने वाले शेष सभी अभ्यर्थियों को भी मुख्य परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए चयनित किया जाएगा.

Ranchi :  राज्य सरकार ने झारखंड कर्मचारी चयन आयोग परीक्षा के लिए नई नियमावली तय कर दिया है. मंगलवार को कैबिनेट की बैठक में इसे मंजूरी दी गई. नियमावली का नाम स्नातक स्तर तकनीकी या विशिष्ट योग्यता वाले पद, संचालन (संशोधन) नियमावली, 2025 होगा.

 

नई नियमावली के तहत परीक्षा दो चरणों में ली जाएगी. जिसमें प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा शामिल है. नियमावली में एक शर्त यह भी है कि अगर 50 हजार से कम आवेदन आए तो प्रारंभिक परीक्षा (पीटी) नहीं होगी. नई नियमावली में अभ्यर्थियों के लिए कट ऑफ मार्क्स व सिलेबस भी तय कर दिए गए हैं.

 

आरक्षण कोटि और अंक का प्रतिशत

अनारक्षित व आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग 40%
अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/महिला 32%
अत्यंत पिछडा वर्ग (अनुसूची-1) 34% 
पिछड़ा वर्ग अनुसूची-2 30.5%
आदिम जनजाति 30%

 

परीक्षा का सिलेबस

सामान्य ज्ञान : इसमें झारखंड, भारत और पड़ोसी देशों के संबंध में प्रश्न पूछे जा सकते हैं. सम-सामयिक विषय, वैज्ञानिक प्रगति, राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार, भारतीय भाषाएं, पुस्तक, लिपि, राजधानी, मुद्रा, खेल-खिलाड़ी, महत्वपूर्ण घटनाएं, भारत का इतिहास, संस्कृति, भूगोल पर्यावरण, आर्थिक परिदृश्य, स्वतंत्रता आंदोलन, भारतीय कृषि तथा प्राकृतिक संसाधनों की प्रमुख विशेषताएं एवं भारत का संविधान एवं राज्य व्यवस्था, देश की राजनीतिक प्रणाली, पंचायती राज, सामुदायिक विकास, पंचवर्षीय योजना, झारखण्ड राज्य की भौगोलिक स्थिति एवं राजनीतिक स्थिति की सामान्य जानकारी.

झारखंड राज्य से संबंधित सिलेबसः  झारखंड  का भूगोल, इतिहास, सभ्यता, संस्कृति, भाषा-साहित्य, स्थान, खान-खनिज, उद्योग, राष्ट्रीय आंदोलन में झारखंड का योगदान, साहित्य, विकास योजनाएं, खेल-खिलाड़ी, व्यक्तित्व, नागरिक उपलब्धियों, पुरस्कार, राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय महत्व के विषय इत्यादि.

सामान्य गणितः इस विषय में सामान्यतः अंक गणित, प्राथमिक बीज गणित, ज्यामिति, सामान्य त्रिकोणमिति, क्षेत्रमिति से संबंधित प्रश्न रहेंगे, जो मैट्रिक/10वीं कक्षा स्तर होंगे. 

सामान्य विज्ञानः  सामान्य विज्ञान के प्रश्न में दिन-प्रतिदिन के अवलोकन एवं अनुभव पर आधारित विज्ञान की सामान्य समझ एवं परिबोध से संबंधित प्रश्न रहेंगे, जैसा कि एक सुशिक्षित व्यक्ति से, जिसने किसी विज्ञान विषय का विशेष अध्ययन नहीं किया हो, अपेक्षित है.

मानसिक क्षमता जांचः  इसमें शाब्दिक एवं गैर शाब्दिक दोनों प्रकार के प्रश्न रहेंगे. सादृश्य, समानता एवं भिन्नता, स्थान कल्पना, समस्या समाधान, विश्लेषण दृश्य स्मृति, विभेद, अवलोकन, संबद्ध अवधारणा, अंक गणितीय तर्क शक्ति, अंक गणितीय संख्या श्रृंखला एवं कूट लेखन तथा कूट व्याख्या इत्यादि.

 

 

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही