Search

 
 
 

JSSC ने 594 पदों पर निकाली वैकेंसी, जानिये किस पद के लिए कितनी वैकेंसी

 
Ranchi: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने झारखंड तकनीकी स्नातक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी किया है. इस नोटिफिकेशन में मत्स्य पर्यवेक्षक, ब्लॉक कृषि अधिकारी समेत अन्य 594 पदों के लिए वैकेंसी निकाली गई है. आवेदन करने की तिथि 15 जून से शुरू होगी, जबकि आवेदन की अंतिम तिथि 13 जुलाई है. परीक्षा शुल्क का भुगतान 16 जुलाई की रात 12:00 बजे तक किया जाएगा. दोनों विज्ञापनों के लिए एक साथ आवेदन करने की स्थिति में समान परीक्षा शुल्क देना होगा. यदि कोई उम्मीदवार केवल एक विज्ञापन के लिए आवेदन करता है, तो उस स्थिति में भी उसे दूसरे विज्ञापन के लिए समान परीक्षा शुल्क देना होगा. दोनों विज्ञापनों के लिए एक परीक्षा आयोजित की जाएगी.

किस पद के लिए कितनी वैकेंसी

594 पदों में मत्स्य पर्यवेक्षक के 59 पद, प्रखंड कृषि अधिकारी और समकक्ष के 305 पद, सहायक अनुसंधान अधिकारी एवं समकक्ष के आठ पद, पौध संरक्षण निरीक्षक और समकक्ष के 26 पद, सांख्यिकी सहायक और समकक्ष के 26 पद, 30 पद जियोफिजिकल एनालिस्ट के लिए और सीनियर ऑडिटर के लिए 140 पद है।

स्थानीय रीति-रिवाजों की जानकारी होना अनिवार्य

उम्मीदवारों को निर्धारित योग्यता के अलावा स्थानीय रीति-रिवाजों, भाषा और पर्यावरण के ज्ञान के साथ झारखंड के किसी मान्यता प्राप्त शैक्षणिक संस्थान से मैट्रिक और इंटरमीडिएट पास होना अनिवार्य होगा. हालांकि, आरक्षण कोटे के उम्मीदवारों को इससे छूट दी जाएगी.

केवल मुख्य परीक्षा होगी 

उपरोक्त पदों पर नियुक्ति के लिए एक चरण (मुख्य परीक्षा) होगी. परीक्षा ओएमआर सीट पर ली जाएगी. सभी प्रश्न वस्तुनिष्ठ प्रकार और बहुविकल्पीय उत्तर आधारित होंगे. प्रत्येक सही उत्तर के लिए तीन अंक दिए जाएंगे, जबकि प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक अंक काटा जाएगा. लिखित परीक्षा में तीन पेपर होंगे. बैकलॉग और नियमित नियुक्ति से संबंधित विज्ञापन 10/2022 और 11/2022 के लिए अभ्यर्थी एक साथ आवेदन करेंगे. ऑनलाइन आवेदन में उन्हें इसका विकल्प दिया जाएगा.

दिव्यांगों को नहीं लगेगा परीक्षा शुल्क

जेएसएससी ने परीक्षा के लिए शुल्क 100 रुपए निर्धारित किया है. वहीं, झारखंड राज्य के एसटी, एससी उम्मीदवारों के लिए परीक्षा शुल्क 50 रुपए है. 40  प्रतिशत विकलांगता या उससे अधिक होने पर शुल्क में छूट दी गई है. इसे भी पढ़ें : रांची">https://lagatar.in/ranchi-violence-governor-summons-dgp-adg-dc-and-ssp/">रांची

हिंसा: राज्यपाल ने DGP,ADG, DC और SSP को किया तलब
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही