Search

आईएएस, आईपीएस और आईएफएस से संभले नहीं संभल रहा जेएसएससी

चीफ सेक्रेटरी से डीजीपी रैंक तक के अफसर को मिल चुकी है कमान फिर भी जेएसएससी का विवादों से नहीं छूट रहा नाता अब तक सात परीक्षाएं हो चुकी हैं रद्द विधानसभा में भी हर दिन गूंजा पेपर लीक का मामला Rajnish Prasad Ranchi: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) का विवादों से पुराना नाता रहा है. जेएसएससी के गठन से ही इसकी कमान आईएएस, आईपीएस और आईएफएस के हाथों में रही. लेकिन इन सभी से जेएसएससी संभल नहीं पाया. कभी परीक्षा रद्द हुई तो कभी मामला अदालत तक पहुंचा. इतना ही नहीं कई त्रुटियों के कारण अब तक सात परीक्षाएं रद्द हो चुकी है. फिलहाल सीजीएल परीक्षा के पेपर लीक मामले ने राज्य की छवि बर्बाद करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी. यहां तक की अध्यक्ष सह डीजीपी रैंक के अफसर नीरज सिन्हा को खुद इस्तीफा देना पड़ा. अब इस परीक्षा में हुई पेपर लीक मामले में सीबीआई जांच की मांग की जा रही है. फिलहाल सरकार ने इसकी जांच के लिए एसआईटी का गठन किया है.

पांच आईएएस, दो आईपीएस और एक आईएफएस संभाल चुके हैं कमान

जेएसएससी के गठन के बाद ने अब तक चीफ सेक्रेटरी से लेकर डीजीपी रैंक तक के अफसर इसकी कमान संभाल चुके हैं. फिर भी विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. चीफ सेक्रेटरी रैंक के अफसर सहित पांच आईएएस, डीजीपी रैंक के अफसर सहित दो आईपीएस और एक आईएफएस इसके अध्यक्ष बने. बावजूद इसके जेएसएससी न तो समय पर परीक्षा ले पाया न ही पाक-साफ रिजल्ट निकला. बताते चलें कि 2012 के बाद से सीजीएल की परीक्षा नहीं हुई थी.12 साल बाद जब सीजीएल की परीक्षा हुई तो पेपर ही लीक हो गया. अब इसकी सीबीआई जांच की मांग की गई है.

विवादों के घेरे में रही ये परीक्षाएं

जेएसएससी ने जुलाई 2022 में जूनियर इंजीनियर की परीक्षा ली थी. जिसका प्रश्न पत्र लीक हो गया था. इसके बाद अभ्यर्थियों ने जमकर हंगामा किया था. जिसके बाद जेएसएससी ने परीक्षा रद्द कर दिया. इसके बाद जुलाई 2023 में दोबारा परीक्षा ली गयी थी. लेकिन नियोजन नीति रद्द होने के कारण फिर से परीक्षा रद्द कर दी गई. इसके बाद अक्टूबर 2023 में परीक्षा ली गयी. जेएसएससी सीजीएल की परीक्षा के लिए पहली बार 2015 में विज्ञापन जारी किया गया, लेकिन परीक्षा नहीं ली गई. इसके बाद 2019 में आवेदन मांगा गया, फिर 2021 में आवेदन मांगा गया इस बार किसी कारण से परीक्षा नहीं हो पाई. 2023 में परीक्षा के लिए आवेदन लिया गया.28 जनवरी को परीक्षा हुई लेकिन पेपर लीक हो गाय. बढ़ते हंगामें को देखते हुए परीक्षा को रद्द कर दिया.

इन परीक्षाओं का जारी नहीं हुआ रिजल्ट

जेएसएससी ने लेब टेक्नीशियन के लिए लगभग 80 सीट पर परीक्षा ली थी लेकिन रिजल्ट जारी नहीं हुआ नगरपालिका की परीक्षा 3 महीने पहले ली गई, इस पर भी सवाल खड़े गए. अब तक इसका रिज्लट नहीं आया है. पीजीटी परीक्षा के अर्थशास्त्र, हिंदी, कॉमर्स,संस्कृत और इंग्लिश का रिजल्ट नहीं जारी हो पाया है जूनियर इंजीनियर(मैकेनिकल 100 सीट) की परीक्षा का रिजल्ट नहीं आईटी इंस्ट्रक्टर का रिजल्ट की परीक्षा का रिजल्ट जारी नहीं

इन परीक्षाओं को किया गया था रद्द

-झारखंड राज्य अंतर्गत काराओं में वाहन चालक की भर्ती के लिए प्रतियोगिता परीक्षा 2018. - झारखंड उत्पाद सिपाही प्रतियोगिता परीक्षा 2018 - विशेष शाखा आरक्षी प्रतियोगिता परीक्षा 2018 -झारखंड एएनएम प्रतियोगिता परीक्षा 2019 (नियमित रिक्ति) -झारखंड एएनएम प्रतियोगिता परीक्षा 2019 (बैकलॉक रिक्ति) -झारखंड सामान्य योग्यताधारी स्नातक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2019

ये रहे हैं जेएसएससी के अध्यक्ष

मृदुला सिन्हा, आईएएस अलका तिवारी, आईएएस रतन कुमार, सेवानिवृत्त आईएएस प्रशांत कुमार, आईएएस सुधीर त्रिपाठी, सेवानिवृत्त आईएएस नेयाज अहमद, सेवानिवृत्त आईपीएस नीरज सिन्हा, सेवानिवृत्त आईपीएस चित्तरंजन सहाय, सेवानिवृत्त आईएफएस [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp