Search

 
 
 

जेएसएससी जेई परीक्षा : पेपर लीक मामले का आरोपी ओड़िशा से गिरफ्तार

 
Saurabh Suman Ranchi : रांची पुलिस ने झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएससीसी) द्वारा आयोजित कनीय अभियंता नियुक्ति परीक्षा में पेपर लीक करने के आरोपी रंजीत मंडल को ओड़िशा के क्योंझर से गिरफ्तार किया है. रंजीत मूल रूप से गिरिडीह जिले के देवरी थाना क्षेत्र का रहनेवाला है. उसके पास से प्रश्नपत्र लीक करने में प्रयुक्त मोबाइल सहित तीन मोबाइल बरामद किये गये हैं. आरोपी ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है. मालूम हो कि  झारखंड कर्मचारी चयन आयोग द्वारा विज्ञापन संख्या - 06/2021 और 02/2022 के आलोक में कनीय अभियंता नियुक्ति परीक्षा तीन जुलाई को आयोजित की गयी थी.

मिथिलेश कुमार की शिकायत पर मामला हुआ था दर्ज 

इस मामले में धनबाद के महुदा निवासी मिथिलेश कुमार महतो के लिखित आवेदन के आधार पर 14 जुलाई को मामला (नामकुम थाना कांड संख्या- 227/22 ) दर्ज किया गया था. डीएसपी हेडक्वार्टर 1 नीरज कुमार को इस मामले की जांच का जिम्मा सौंपा गया था. इसे भी पढ़ें -पीएचडी">https://lagatar.in/ranchi-university-took-steps-to-stop-increasing-theft-in-phd-registration-will-be-canceled/">पीएचडी

में बढ़ती चोरी रोकने के लिए रांची विवि ने उठाया कदम, पंजीकरण होगा रद्द

सोशल मीडिया में शिकायत की गई थी 

गौरव मिश्रा नाम के एक अभ्यर्थी ने सोशल मीडिया में बीते दिन इसको लेकर शिकायत की थी. गौरव ने सीएम हेमंत सोरेन, भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी, निशिकांत दुबे, निर्दलीय विधायक सरयू राय से मदद की गुहार लगायी थी. अभ्यर्थी ने सोशल मीडिया में लिखा था - ‘मदद करें सर’ JSSC जूनियर इंजीनियर की परीक्षा को रद्द किया जाये. हमलोगों की मेहनत का फल कोई और ले जाने की कोशिश कर रहा है. जानकारी मिल रही है कि नाराज अभ्यर्थी पेपर लीक धांधली की फॉरेंसिक जांच की मांग को लेकर मोरहाबादी में विरोध प्रदर्शन भी कर सकते हैं. वहीं, इस पर भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने भी इसकी जांच की मांग की थी. इसे भी पढ़ें - मुकेश">https://lagatar.in/mukesh-ambani-family-will-continue-to-get-z-security-sc-rejects-pil/">मुकेश

अंबानी परिवार को Z+ सिक्योरिटी मिलती रहेगी, SC ने त्रिपुरा हाईकोर्ट में दायर पीआईएल खारिज कर दी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही