Ranchi : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) और झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएसएस) ने विभिन्न नियुक्ति नियमावली में संशोधन के बाद पिछले दिनों 3849 पदों पर नियुक्ति को लेकर चार प्रतियोगिता परीक्षाओं के लिए विज्ञापन जारी किया था. योग्य अभ्यर्थी 5 अप्रैल से इसके लिए ऑनलाइन तरीके से भर पाएंगे. जिन पदों के लिए आवेदन किया जाएगा, उनमें शामिल हैं. 1 - झारखंड प्रयोगशाला सहायक प्रतियोगिता परीक्षा – 2023.
: एक- दूसरे को बचाने में तालाब में डूबी तीन छात्राएं [wpse_comments_template]
- भौतिक शास्त्र, रसायन शास्त्र और जीव विज्ञान विषयों के लिए
- कुल 690 (हर विषय के लिए 230),
- ऑनलाइन आवेदन फॉर्म – 5 अप्रैल से 6 मई तक.
- कुल 265 पद
- ऑनलाइन आवेदन – 5 अप्रैल से 4 मई तक.
- कुल 2855 पद
- ऑनलाइन आवेदन – 5 अप्रैल से 4 मई तक
- कुल पद – 39
- ऑनलाइन आवेदन – 5 अप्रैल से 8 मई तक.
पूर्व में जिन अभ्यर्थियों ने फॉर्म भरा है, उन्हें फीस से मिलेगी छूट
बता दें कि उपरोक्त पदों में से प्रयोगशाला सहायक और स्नातकोत्तर प्रशिक्षित शिक्षकों की नियुक्ति के लिए पिछले साल विज्ञापन जारी हुआ था. हजारों अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन फॉर्म भी भरा. लेकिन दिसंबर 2022 में हाईकोर्ट द्वारा नियोजन नीति रद्द किए जाने के बाद जेएसएससी ने कई विज्ञापनों को वापस ले लिया था. पिछली कैबिनेट में नियुक्ति नियमावली में संशोधन कर नए सिर से विज्ञापन जारी किया गया है. जारी विज्ञापन में जेएसएससी ने कहा है कि जिन अभ्यर्थियों ने पहले आवेदन किया था, उन्हें किसी तरह की फीस नहीं देनी होगी. ऐसे अभ्यर्थियों को पूर्व में मिले अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि को आवेदन के साथ भरना होगा. इन उम्मीदवारों को फीस में छूट दी जा रही है, पर उन्हें आवेदन करना होगा. इसे भी पढ़ें – गुमला">https://lagatar.in/gumla-three-girl-students-drowned-in-the-pond-to-save-each-other/">गुमला: एक- दूसरे को बचाने में तालाब में डूबी तीन छात्राएं [wpse_comments_template]
Leave a Comment