Search

 
 
 

JPSC-JSSC Protest : विधानसभा घेराव से लौटते समय पुलिस-छात्रों के बीच नोकझोंक, लाठी चार्ज, कई घायल

Ranchi : विधानसभा घेराव के बाद वापस लौट रहे छात्रों पर लाठी चार्ज के बाद सोशल मीडिया पर पुलिस के खिलाफ लिखा जाने लगा है. हालांकि पुलिस का कहना है कि लौटते वक्त छात्रों की तरफ से पत्थरबाजी की गई.
 

Ranchi : विधानसभा घेराव खत्म होने के बाद लौटते वक्त छात्रों और पुलिस के बीच नोंक झोंक हो गई. जिसके बाद पुलिस ने छात्रों पर लाठी चार्ज कर दिया. जिससे भगदड़ मच गई. अंधेरा में छात्र इधर-उधर भागते दिखे. कई छात्रों को चोटें आयी हैं. इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर पुलिस के खिलाफ लिखा जाने लगा है. हालांकि पुलिस का कहना है कि लौटते वक्त छात्रों की तरफ से पत्थरबाजी की गई.

इधर जानकारी मिली है कि विधानसभा घेराव के बाद वापस लौटने के दौरान JLKM नेता देवेंद्रनाथ को भी चोट लगी है. उन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जानकारी के अनुसार, शाम लगभग 6:30 के आसपास अभ्यर्थी विधानसभा से लौट रहे थे, उसी दौरान छात्र और प्रशासन के बीच नोकझोंक हो गई जिसके बाद अभ्यर्थी पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करने लगे.

 

नारेबाजी के साथ ही भीड़ ने पुलिस के साथ गाली-गलौज की. जिसके बाद लाठी चार्ज होने की सूचना है. वहीं, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र नाथ महतो अभ्यर्थियों के साथ बीच सड़क पर बैठ गए. पुलिस के बोलने के बाद भी जब अभ्यर्थी वहां से नहीं हटे तब प्रशासन द्वारा उनको हटाने के दौरान धक्का-मुक्की हुई. जिसके बाद पुलिस को लाठीचार्ज करनी पड़ी. इसमें देवेंद्र नाथ महतो को चोट लग गई, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है. फिलहाल किसी बड़े चोट की पुष्टि नहीं हुई है.

 

Uploaded Image

सदर अस्पताल में भर्ती देवेंद्रनाथ महतो

 

बता दें कि JPSC और JSSC परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ छात्र कई दिनों से आंदोलन कर रहे थे. जो आज निर्णायक मोड़ पर पहुंच गया. सोमवार को 24 जिलों से आया छात्रों का हुजूम विधानसभा घेराव करने पहुंचा. इस बीच कई कई जगह पुलिस और छात्रों के बीच नोकझोंक हुई. इस दौरान छात्र विधानसभा के गेट तक पहुंच गये थे. छात्रों ने पुलिस को खूब छकाया. कभी पहाड़ लांघ कर तो कभी खेत से होते हुए विधानसभा तक पहुंच गये. दिन भर में दो-तीन बार पुलिस ने लाठी चार्ज किया.  

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही