Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जेएसएससी : डिप्लोमा स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी

Ranchi : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने कनीय अभियंताओं के लिए डिप्लोमा स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इसके लिए जेएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट http://www.jssc.nic.in

पर 24 जून तक ऑनलाइन फॉर्म भरा जा सकता है. अभ्यर्थी 28 जून की मध्यरात्रि तक अपना प्रिंटआउट निकाल सकेंगे. वहीं 26 जून की मध्यरात्रि तक परीक्षा शुल्क भुगतान के साथ ही फोटो और हस्ताक्षर अपलोड कर सकते हैं. जानकारी के अनुसार, 29 जून से 1 जुलाई तक फिर से लिंक खोला जाएगा, जिसमें अभ्यर्थी अपना नाम, डेट ऑफ बर्थ, ईमेल और मोबाइल नंबर के अलावा कोई भी संशोधन कर सकते हैं. जारी नोटिफिकेशन के अनुसार,  केवल मुख्य परीक्षा ली जाएगाी. सभी प्रश्न ऑप्शनल होंगे. परीक्षा में कुल 120 प्रश्न होंगे, जो हिंदी और इंग्लिश में होंगे. प्रत्य्क प्रश्न तीन अंक के होंगे. प्रत्येक सही उत्तर के लिए तीन अंक मिलेंगे. प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक अंक की कटौती की जायेगी. इसे भी पढ़ें – स्टूडेंट्स">https://lagatar.in/important-role-of-cip-in-changing-the-mindset-of-students-dr-ajit-sinha/">स्टूडेंट्स

की मानसिकता में बदलाव लाने में सीआईपी की अहम भूमिका : डॉ अजीत सिन्हा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही